बरहज/ देवरिया( राष्ट्र की परम्परा)l तहसील क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सभा कपरवार में वार्ड संख्या 6 एवं 7का मार्ग पूरी तरह खराब हो चुका है, बरसात का पानी सड़क के ऊपर से बह रहा है।
उस रास्ते से आने जाने वाले वार्ड वासियो को कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है, सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार वार्ड वासियो द्वारा ग्राम प्रधान से कई बार कहने के बावजूद ग्राम प्रधान के कानों में जूं तक नही रेंगता हैं। मार्ग की ऐसी दशा से उस रास्ते से आने जाने वाले लोग कीचड़ में गिर जा रहे हैं । बरसात के पानी के पानी की बदबू से अगल बगल के घर वाले भी काफी परेशान है।
लोगो का कहना है कि रात में तो और दिक्कत हो जाती हैंl क्योंकि इस रास्ते पर बिजली के खम्बे व लाइट की व्यवस्था नहीं है। वार्ड संख्या 6 एवं 7 के बसंत कुमार मिश्र, पंकज रावत, गोपाल रावत, हरिश्चंद्र, रमाशंकर सिंह ,जयराम दुबे, लल्लन कनौजिया, जसवंत सिंह, अनुभव पाण्डेय, सर्वजीत, अजीत आदि लोगों का कहना है कि हमने प्रधान पति प्रहलाद गुप्ता को कई बार इस समस्या से अवगत कराया लेकिन प्रधान प्रतिनिधि प्रहलाद गुप्ता हम लोगों की बात नहीं सुन रहे हैं।
गरीबी में ऐतिहासिक गिरावट के बाद सरकारी सहायता, डीबीटी और आगामी बजट की होगी नई…
थाने की चौखट पर टूटता भरोसा, वर्दी की गरिमा पर उठते सवाल विशेष कविता |…
2 नवंबर: इतिहास के पन्नों में दर्ज वे नाम, जिनकी विदाई ने छोड़ी अमिट छापलेखक:…
2 नवंबर: शाहरुख खान से गुरु रामदास तक, जानिए आज जन्मे महान व्यक्तित्वों की कहानी…
2 नवंबर का इतिहास: जानिए इस दिन की 15 बड़ी घटनाएं, जिन्होंने दुनिया पर छोड़ी…
दैनिक पंचांग एवं राशिफल, 2 नवंबर 2026: कालाष्टमी पर जानें 12 राशियों का भविष्य सोमवार,…