अपने हक के आस में दर-दर भटक रहा ग्रामीण

बाराबंकी(राष्ट्र की परम्परा)
जहां सरकार नई नई योजनाओ द्वारा ग्रामीण क्षेत्रों में विकास का कार्य किया जा रहा है, वही निचले स्तर पर कुछ कर्मचारियों के अनियमितता के कारण सरकार के अरमानों पर पानी फेरा जा रहा है|
मामला जनपद बाराबंकी के तहसील रामनगर विकासखंड सूरतगंज क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत करमुल्लापुर के ग्राम भिटौली, का जहां पर पिछले कुछ माह पहले लाल बहादुर पुत्र सुरेश चंद्र का प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना के अंतर्गत आवास स्वीकृत हुआ था, जिसकी किस्त आने पर लाल बहादुर ने अपना आवास बनवाना प्रारंभ किया, तथा उसे 2 माह के अंदर कंप्लीट कर कार्य पूर्ण कर दिया गया। और कार्य पूर्ण किये लगभग 3 माह से अधिक हो गए हैं लेकिन अभी तक उनकी मजदूरी का पैसा नहीं आया। कई बार ग्राम प्रधान व ग्राम पंचायत अधिकारी के पास चक्कर काटकर परेशान हो गए| आखिर में परेशान होकर के पीड़ित ने तहसीलदार रामनगर से प्रार्थना पत्र देकर के न्याय दिलाने व मजदूरी का पैसा दिलाने की फरियाद की हैं।जिस पर तहसीलदार रामनगर ने तत्काल वीडियो सूरतगंज को प्रार्थना पत्र पर संज्ञान लेते हुए कार्रवाई करने को कहा हैं। अब देखना यह है कि बार बार चक्कर काट रहे ग्रामीण को न्याय मिल पाता है या फिर उसके प्रार्थना पत्र को ठंडे बस्ते में डालकर बंद कर दिया जाता है।

rkpnews@somnath

Recent Posts

बारिश ने बिगाड़ा कोयले का गणित, देश के 57 बिजलीघर संकट में; अब बढ़ाई गई सप्लाई

थर्मल पावर प्लांटों में कोयले का संकट, 57 बिजलीघर क्रिटिकल स्टॉक में; झारखंड की बारिश…

6 minutes ago

सात मौतों से गरमाई सियासत: सत्य निकेतन हादसे पर राहुल गांधी ने ‘ट्रिपल-इंजन’ सरकार से मांगी जवाबदेही

‘दिमागी नक्सली’ टिप्पणी पर राहुल गांधी का पलटवार, सत्य निकेतन हादसे को लेकर BJP सरकार…

31 minutes ago

सुखोई-30MKI की बढ़ेगी हवाई ताकत, दुश्मन के विमानों को दूर से निशाना बनाने की तैयारी

सुखोई-30MKI की ताकत बढ़ाने की तैयारी, PL-15 के जवाब में RVV-BD पर भारत की नजर…

49 minutes ago

विकास की दौड़ में बुजुर्ग पीछे क्यों छूट रहे हैं?

माता-पिता वृद्धाश्रम में, बच्चे विदेश में—क्या यही है आधुनिक सफलता की कीमत?सुप्रीम कोर्ट ने राज्यों…

1 hour ago

मौत का जाम…!

सागर की धरती रो पड़ी, आँखों में है नमी,किसने घोला ज़हर, बाँटी हैं मौत की…

1 hour ago

शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों की मतदाता सूची को लेकर राजनीतिक दलों संग बैठक

पात्र मतदाताओं के नाम जोड़ने और अपात्रों के नाम हटाने में सहयोग का आह्वान कुशीनगर…

14 hours ago