जो CM पेंडुलम की बातें कर रहे हैं, उन्होंने खुद फिजिक्स नहीं पढ़ी-अखिलेश

मैनपुरी Rkpnews।समाजवादी पार्टी ने यहां से अखिलेश यादव की पत्नी डिंपल यादव को अपना उम्मीदवार बनाया है। हालांकि, भाजपा ने समाजवादी खेमे से ही आए रघुराज शाक्य को अपना उम्मीदवार बनाकर मुकाबला और कोई दिलचस्प बना दिया है। इस चुनाव में जीत हासिल करने के लिए समाजवादी पार्टी ने पूरी ताकत झोंक दी है। इन सबके बीच भाजपा के पक्ष में प्रचार करने पहुंचे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने समाजवादी पार्टी पर जबरदस्त तरीके से निशाना साधा था। उन्होंने शिवपाल यादव को लेकर भी एक बयान दिया था। उसी बयान पर आज अखिलेश यादव ने मुख्यमंत्री पर पलटवार किया है। आपको बता दें कि मैनपुरी में 5 दिसंबर को चुनाव होने तक के नतीजे 8 को आएंगे। 

दरअसल, शिवपाल यादव पर तंज कसते हुए योगी आदित्यनाथ ने कहा था कि चाचा शिवपाल की स्थिति पेंडुलम जैसी हो गई है। उन्होंने कहा था कि बेचारे को पिछली बार कितना बेइज्जत करके भेजा था, कुर्सी तक नहीं मिली, कुर्सी के हैंडल पर बैठना पड़ा था। जीवन में पेंडुलम कभी नहीं बनना चाहिए। पेंडुलम का कोई लक्ष्य नहीं होता है। अब इसी बयान पर अखिलेश यादव ने पलटवार किया है। अखिलेश ने कहा कि जो मुख्यमंत्री पेंडुलम की बातें कर रहे हैं उन्होंने खुद फिजिक्स नहीं पढ़ी है और वे हम लोगों को पेंडुलम सिखा रहे हैं। इसके साथ ही सपा नेता ने कहा कि मैनपुरी में आप जितना भी विकास देखते हैं वो सब नेताजी के प्रयास से हुआ।

अखिलेश ने कहा कि नेताजी मैनपुरी के लोगों को अपने घर और परिवार का सदस्य मानते थे। उन्होंने कहा कि मैनपुरी जो छोटे कस्बे की तरह दिखाई देता था लेकिन समाजवादी पार्टी और नेताजी ने इसे शहर बना दिया। इसके साथ ही उन्होंने शिवपाल के सुरक्षा कटौती के मुद्दे पर भी अपनी बात रखी। उन्होंने कहा कि हम समाजवादी जनता के लोग हैं सिक्योरिटी से हमारा स्टेटस बनता या घटता नहीं है। उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा प्रगतिशील समाजवादी पार्टी-लोहिया (प्रसपा) के अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव की सुरक्षा ‘जेड श्रेणी’ से घटाकर ‘वाई श्रेणी’ किये जाने के बाद समाजवादी पार्टी (सपा) और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के बीच वाकयुद्ध शुरू हो गया है। 

Editor CP pandey

Recent Posts

यंग लीडर्स डायलॉग में स्वर्णिमा ने मारी बाजी, छह युवाओं को मिला प्रांतीय प्रतियोगिता का टिकट

जिला स्तरीय पीपीटी चैंपियनशिप में 24 प्रतिभागियों ने लिया हिस्सा, स्वर्णिमा प्रथम और शिव प्रकाश…

3 hours ago

बीबीएयू की प्रो. सुनीता मिश्रा को गोमती गौरव सम्मान

प्रो. राजश्री पाण्डेय छठ महापर्व के सांस्कृतिक आयोजन में हुईं सम्मानित, कुलपति ने दी बधाई…

3 hours ago

पुलिस टीम पर फायरिंग कर खेतों में भागा आरोपी घेराबंदी कर दबोचा

चोरी के जेवर और तमंचा बरामद शाहजहांपुर(राष्ट्र की परम्परा)पुलिस चेकिंग के दौरान बाइक सवार एक…

3 hours ago

छठ घाट के पास आम के पेड़ से लटकता मिला नवविवाहित युवक का शव, मचा कोहराम

सात माह पहले ही बुद्धेश के हाथों में सजी थी मेहंदी, मां और पत्नी की…

3 hours ago

कोहरे के कहर में दो बाइकों की आमने- सामने भिड़ंत, इकलौते बेटे की मौके पर मौत, दो गंभीर

रतनपुर ब्लॉक के पास हुआ भीषण हादसा, युवती समेत दो गंभीर घायल, दोनों के पैर…

4 hours ago

जनगणना-2027: स्वगणना प्रक्रिया शुरू, डीएम ने प्रचार वाहनों को दिखाई हरी झंडी

नागरिक स्वयं ऑनलाइन दर्ज कर सकेंगे परिवार और मकान से जुड़ी जानकारी, व्यक्तिगत आंकड़ों की…

7 hours ago