सामाजिक पेंशन एवं मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना की सीडीओ ने की समीक्षा

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)l मुख्य विकास अधिकारी रवींद्र कुमार की अध्यक्षता में मंगलवार को गूगल मीट के माध्यम से समस्त प्रकार के पेंशन एवं मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना में प्रगति की समीक्षा की गयी। वृद्धावस्था पेंशन योजनान्तर्गत आधार प्रमाणीकरण में विकास खण्ड भलुअनी में 30, बरहज 31 एवं सलेमपुर में मात्र 52 आधार प्रमाणीकरण 22 नवंबर से अभी तक कराया गया है जो सबसे कम प्रगति है। जहेन्द्र यादव स०वि०अ० (स०क०) भलुअनी एवं मनोज सिंह स०वि०अ० (स०क०) को चेतावनी प्रदान की गयी। समस्त खण्ड विकास अधिकारी एवं सहायक विकास अधिकारी (स०क०) को विशेष अभियान चलाकर दो दिन में शतप्रतिशत आधार प्रमाणीकरण कराने हेतु तथा प्रगति से जिला समाज कल्याण अधिकारी, देवरिया को अवगत कराने हेतु निर्देशित किया गया।
निराश्रित महिला पेंशन/विधवा पेंशन विधवा पेंशन योजनान्तर्गत विकास खण्ड लार में 12, बनकटा, भागलपुर एवं भलुअनी में 06 आवेदन पत्र खण्ड विकास अधिकारी के पोर्टल पर सबसे अधिक लम्बित पाया गया जिन्हें दो दिन के अन्दर निस्तारण करने के निर्देश दिए गये।
मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना 02 दिसंबर 2022 को मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। सभी खण्ड विकास अधिकारी व सहायक विकास अधिकारी (स०क०) को निर्देशित किया गया कि पात्र जोड़ों का चयन यथाशीघ्र करते हुए आवेदन पत्र जांचोपरान्त समस्त औपचारिकताएं पूर्ण करते हुए प्रत्येक दशा में जिला समाज कल्याण अधिकारी कार्यालय को उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

पशुहारी में रहस्यमय बीमारी से तीन मौतें, केंद्रीय टीम बुलाने की मांग

बलिया (राष्ट्र की परम्परा ) विकासखंड सीयर की ग्राम पंचायत पशुहारी में एक ही परिवार…

16 hours ago

अनंत सिंह के ऐलान से JDU में हलचल! बिहार MLC चुनाव में नीरज कुमार के खिलाफ डॉ. अनुज सिंह को देंगे समर्थन

बिहार (राष्ट्र की परम्परा)। बिहार विधान परिषद (MLC) चुनाव को लेकर राजनीतिक सरगर्मी तेज हो…

1 day ago

ISRO ने रचा इतिहास: GSLV-F17 से EOS-05 इमेजिंग सैटेलाइट सफलतापूर्वक लॉन्च, PM मोदी बोले- देश के लिए गर्व का पल

भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) ने अंतरिक्ष विज्ञान के क्षेत्र में एक और बड़ी उपलब्धि…

1 day ago

हिंसक जंगली जानवर ने आंगन में सो रहे युवक को बनाया शिकार, घर के पीछे झाड़ियों में मिला क्षत-विक्षत शव

महबूब नगर गांव में दहशत, ग्रामीणों का वन विभाग के खिलाफ प्रदर्शन; हिंसक जानवर की…

3 days ago