कांग्रेस शहीदों और सैनिकों का अपमान करने वाली पार्टी, राम मंदिर निर्माण में डाल रही थी रुकावट-योगी

अहमदाबाद एजेंसी।उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज चुनाव प्रचार करने पहुंचे थे। उन्होंने एक जनसभा को संबोधित करते हुए कांग्रेस पर जबरदस्त तरीके से निशाना साधा। योगी आदित्यनाथ ने साफ तौर पर कहा कि कांग्रेस शहीदों और सैनिकों का अपमान करने वाली पार्टी है। अपने संबोधन में योगी आदित्यनाथ ने कहा कि कांग्रेस देश की सुरक्षा में सेंध लगाने वाली, शहीदों और सैनिकों का अपमान करने वाली पार्टी है। अयोध्या में राम मंदिर निर्माण कार्य रुका था क्योंकि कांग्रेस रुकावट डाल रही थी। 

एक जनसभा में योगी आदित्यनाथ ने कहा कि आजादी का अमृत महोत्सव का इससे अच्छा उत्सव और क्या हो सकता है कि दुनिया के वे 20 बड़े देश जिनके पास दुनिया का 80 फीसदी संसाधनों पर अधिकार है, अगले एक वर्ष तक PM नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत उनका नेतृत्व करेगा। योगी आदित्यनाथ ने गोधरा में भी रोड शो किया। इससे पहले भी उन्होंने कहा था कि अयोध्या में राम मंदिर का निर्माण युद्ध स्तर पर चल रहा है। क्या कांग्रेस अयोध्या में राम मंदिर का निर्माण करवा सकती थी? कांग्रेस पर कभी भरोसा न करें। कांग्रेस कभी राम मंदिर का निर्माण नहीं करवा सकती थी। सरदार पटेल ने सोमनाथ मंदिर को पुनर्जीवित करने के लिए काम किया था लेकिन कांग्रेस ने इसका विरोध किया था।

योगी ने कहा कि दंगे, कर्फ्यू, गुंडागर्दी और भ्रष्टाचार कांग्रेस की पहचान है। कांग्रेस जहां भी जाती है, इन चीजों को अपनी विरासत के तौर पर ले जाती है। ये उसके जीन में शामिल हैं। गुजरात में विधानसभा चुनाव के लिए दो चरणों में मतदान होना है। पहले चरण के लिए एक और दूसरे चरण के लिए पांच दिसंबर को मतदान होगा। आठ दिसंबर को मतगणना होगी। आपको बता दें कि गुजरात में विधानसभा चुनाव को लेकर भाजपा ने अपनी पूरी ताकत झोंक दी है। खुद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भाजपा के प्रचार अभियान का नेतृत्व कर रहे हैं।

Editor CP pandey

Recent Posts

मुख्यमंत्री योगी ने जिस बाबा बैजूनाथ धाम में की थी पूजा, उसी प्राचीन मंदिर का पिछला हिस्सा ढहा

300 वर्ष पुराने बाबा बैजूनाथ धाम मंदिर का हिस्सा ढहा, श्रद्धालुओं में गहरा दुख; प्रशासन…

3 minutes ago

31 अगस्त तक ढाबों, होटलों और ईंट-भट्ठों पर चलेगा बाल श्रम के खिलाफ विशेष अभियान

डीएम ने दिए सघन जांच के निर्देश, बाल श्रमिक मिलने पर होगी कड़ी कार्रवाई महराजगंज(राष्ट्र…

20 minutes ago

हार्ट अटैक से कलेक्ट्रेट कर्मी सतेन्द्र कुमार सिंह का निधन

शोक की लहर दो मिनट मौन रख दी गई श्रद्धांजलि गोरखपुर(राष्ट्र की परम्परा)कलेक्ट्रेट में तैनात…

23 minutes ago

कमिश्नरी में ‘शान’ के नाम पर अराजक पार्किंग नियमों को ठेंगा दिखाते वाहन चाल

अपने दरवाजे पर खड़ी गाड़ी हो तो आपत्ति, सार्वजनिक परिसर में क्यों नहीं? गोरखपुर(राष्ट्र की…

40 minutes ago

जनता दर्शन में दिखी मानवीय संवेदना

डीएम ने अनाथ बहनों के भविष्य संवारने की पहल की देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)जिलाधिकारी मधुसूदन हुल्गी…

50 minutes ago

देवरिया: शहीद कैप्टन अंशुमान सिंह की तीसरी पुण्यतिथि पर देवरहवा बाबा आश्रम में विशाल भंडारा, उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। कीर्ति चक्र विजेता शहीद कैप्टन अंशुमान सिंह की तीसरी पुण्यतिथि पर…

9 hours ago