Categories: Uncategorized

साफ-सफाई की व्यवस्था एकदम ध्वस्त, जिम्मेदार मस्त

नालियों से उठ रहे बदबू से तंग आकर ग्रामीणों ने खुद उठाया फावड़ा

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। स्वच्छ भारत मिशन के तहत गांवों को साफ-सुथरा रखने के लिए प्रदेश सरकार लाखों रुपये का बजट जारी करती है ताकि गांव साफ व स्वच्छ रहे। लेकिन कुछ जिम्मेदार अधिकारियों की लापरवाही के चलते गांवो में साफ- सफाई व्यवस्था चरमरा गई है।
फरेंदा ब्लाक के करमहवां बुजुर्ग गांव में जाम नालियों से उठने वाले बदबूदार गंदगी से तंग आकर ग्रामीणों ने खुद कुदाल व फावड़ा उठा साफ- सफाई में जुट गए। गांव के ग्रामीणों विश्वनाथ यादव, रामकृष्ण, अरविंद, देव शर्मा, सतीश जायसवाल,ने बताया कि पिछले कई महीनों से गांवों की नालियों की सफाई नहीं हुई है।जिससे नाली पूरी तरह कचरे से जाम हो गई है।नालियों के बदबू से मच्छरों का प्रकोप बढ़ गया है वही दूसरी तरफ बदबू से संक्रामक रोग पनपने का खतरा उत्पन्न हो गया है। ग्रामीणों ने बताया कि इसके लिए कई बार सचिव व ब्लाक पर शिकायत की गई लेकिन कोई अधिकारी समस्या पर ध्यान नहीं दे रहा। तंग आकर कुछ ग्रामीणों ने कुदाल व फावड़ा लेकर खुद नालियों की सफाई मे जुट गए।
इस मामले मे सचिव वेद प्रकाश ने बताया की गांव मे महिला सफाई कर्मी की नियुक्ति थी जो सस्पेंड चल रही है।अधिकारियों को समस्या से अवगत करा दिया गया है।

rkpshomnath

Recent Posts

जनगणना-2027: डीएम ने किया स्व-गणना अभियान का शुभारंभ, 30 नवंबर तक घर बैठे दर्ज करें परिवार का विवरण

एक दिसंबर से शुरू होगी जनसंख्या गणना, नागरिकों को मिलेगी ऑनलाइन स्व-गणना की सुविधा बलिया…

5 minutes ago

गुरु नानक देव के प्रकाशोत्सव पर भक्ति में सराबोर हुआ नगर, आठवें दिन भी निकली प्रभातफेरी

वाहेगुरु के सिमरन और कीर्तन से गूंजे नगर के मार्ग, निशान साहिब की अगुवाई में…

17 minutes ago

भगीरथपुर की दरगाह पर 18-19 नवंबर को सजेगा अकीदत का दरबार, उर्स में जुटेंगे लाखों जायरीन

नेपाल समेत देश के विभिन्न राज्यों से पहुंचेंगे श्रद्धालु, चादरपोशी, कव्वाली और कुल शरीफ के…

31 minutes ago

छपरा कोचिंग डिपो का डीआरएम ने किया निरीक्षण, संरक्षा और कर्मचारी सुविधाओं पर दिया जोर

अनुरक्षण कार्यों की गुणवत्ता परखी, रनिंग कर्मचारियों से संवाद कर भोजन और विश्राम व्यवस्था सुधारने…

36 minutes ago

खाद्य प्रसंस्करण उद्योगों से गांवों में बढ़ेंगे रोजगार के अवसर, किसानों की आय को मिलेगी नई मजबूती: केशव मौर्य

यूपी में करीब एक हजार करोड़ रुपये के निवेश प्रस्ताव चयनित, 48 नई परियोजनाओं को…

53 minutes ago

छोटी नदियों के पुनर्जीवन पर बीबीएयू में दो दिवसीय राष्ट्रीय कार्यशाला 19 से

लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा)। छोटी नदियों के संरक्षण, संवर्धन और पुनर्जीवन की दिशा में प्रभावी…

1 hour ago