चेयरमैन ने जाना मोहल्ले का हाल

कोपागंज/ मऊ( राष्ट्र की परम्परा) नगर पंचायत कोपागंज के चेयरमैन प्रतिनिधि अरशद रेयाज़ ने बकरीद के अवसर पर बुधवार को नगर के विभिन्न मुहल्लों का निरीक्षण व भ्रमण कर सफाई व्यवस्था का जायज़ा लिया, लोगों की समस्याओं को सुनकर समाधान का आश्वासन दिया।
इस मौके पर अरशद रेयाज़ ने कहा कि ईद उल अज़हा के त्योहार को मद्देनजर रखते हुये नगर के समस्त गलियों एवं मुहल्लों में युद्ध स्तर पर सफाई कार्य पूर्ण कराये जा रहे हैं। इस कार्य में पूरा नगर पंचायत का अमला लगा हुआ है, ताकि कस्बेवासियों को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े। अरशद रेयाज़ ने बताया कि सफाई कर्मिकों को पूरी तरह से एक्टीव रहने के निर्देश दिये गये है। किसी प्रकार की गन्दगी की सूचना मिलने पर तुरन्त सफाई करायी जायेगी। त्यौहार के दौरान सभी सबमर्सिबलों को नियमित रुप से देख रेख किये जाने का निर्देश दे दिया गया है, ताकि जलापूर्ति में किसी प्रकार की बाधा न उत्पन्न हो सके। उन्होंने बताया कि नगर क्षेत्र में आवश्यकतानुसार पानी के टैंकरों की तैनाती भी सुनिश्चित की जा रही है। क्योंकि ईद उल अज़हा के पर्व पर पानी की अधिक आवश्यकता पड़ती है।उन्होंने ईद उल अज़हा पर्व की अपनी एवं पंचायत परिवार की तरफ से समस्त नगरवासियों को हार्दिक बधाई दी है। उन्होंने अपने बधाई संदेश में नगरवासियों से अपील करते हुए कहा है कि सभी लोग आपसी सौहार्द बनाये रखे, व लोगों की भावनाओं का ख्याल रखें, खूले स्थानों पर कुर्बानी न करें और न ही खुले में मांस न ले जाय, तथा कुबार्नी के अपशिष्ट को इधर उधर न फेंके बल्कि इसे पंचायत द्वारा खुदवाये गये गड्ढो में ही डालें या पंचायत की कूड़ा गाड़ी को सौंप दें, ताकि पूरा नगर साफ सुथरा बना रहे। हम विशेष रूप से नगर को सफाई, पथ-प्रकाश एवं हर प्रकार की आवामी सुविधा उपलब्ध कराने हेतु तत्पर हैं। नगर क्षेत्र में सफाई एवं पेय जलापूर्ति की पूर्ण व्यवस्था की जा रही है।इस दौरान अधिशासी अधिकारी रोहित कुमार भारती ,एकरामुल, श्रीराम जायसवाल ,हबीब ,बुद्धिराम राजभर आदि लोग मौजूद रहे।

Editor CP pandey

Recent Posts

पत्रकार संगठन में बड़ा बदलाव, आरके भट्ट को महामंत्री और संजय चाणक्य को नई जिम्मेदारी

कुशीनगर (राष्ट्र की परम्परा)। मान्यता प्राप्त पत्रकार समिति, कुशीनगर की महत्वपूर्ण बैठक रविवार को पडरौना…

3 hours ago

निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर में उमड़ी भीड़, मंगलम हॉस्पिटल ने शुरू की अत्याधुनिक कैंसर सेवा

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद के स्वास्थ्य क्षेत्र के लिए शनिवार, का दिन एक महत्वपूर्ण…

17 hours ago

2050 का स्वास्थ्य संकट: कैंसर बनेगा सबसे बड़ी वैश्विक चुनौती?

कैंसर अब केवल वृद्धावस्था की बीमारी नहीं, कई देशों में कम आयु के लोगों में…

18 hours ago

राप्ती ईको पार्क में वृक्षारोपण का महाअभियान 5,567 पौधे रोपे गए

एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान के तहत हरित गोरखपुर का संकल्प गोरखपुर(राष्ट्र की परम्परा)नगर…

20 hours ago

करमैनी-बेलौली तटबंध पर बाढ़ तैयारियों का एडीएम ने लिया जायजा

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। मानसून के बीच संभावित बाढ़ के खतरे को देखते…

20 hours ago

एक पेड़ माँ के नाम महाअभियान के तहत पुलिस लाइन्स में हुआ वृक्षारोपण

एसएसपी समेत पुलिस अधिकारियों ने दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश, हर नागरिक से एक पौधा…

2 days ago