नगर पालिका में संचारी रोगों की रोकथाम हेतु बैठक आयोजित

लार्वा को नष्ट करने हेतु पानी इकट्ठा होने वाली जगहों को ठीक से करें साफ

मऊ (राष्ट्र की परम्परा)
बुधवार को नगर पालिका परिषद के मीटिंग हाल में माह जुलाई, 2022 में प्रस्तावित द्वितीय ‘‘विशेष संचारी रोग नियन्त्रण एवं दस्तक अभियान‘‘ के सफल संचालन हेतु पालिकाध्यक्ष अरशद जमाल की अध्यक्षता में नगर पालिका के सभासदों एवं अधिकारियों की एक बैठक, जनपद के स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों संग सम्पन्न हुयी जिसमें एक कार्यशाला का भी आयोजन किया गया।
बैठक के दौरान ज़िला मलेरिया अधिकारी बेदी यादव ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा नगर के आम लोगों को जागरूक करने हेतु आगामी 1 जुलाई से 31 जुलाई 2023 तक चलाये जाने वाले विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान एवं 16 जुलाई से 31 जुलाई तक ‘दस्तक अभियान’ में वार्ड सभासदों के सहयोग से स्वास्थ्य कर्मी ‘‘डोर टू डोर‘‘ जाकर चिकन गोनिया, क्षय रोग (टी0बी0), डेंगू, मलेरिया, दिमागी बुखार जैसे संचारी रोगों के बारे में जनता को जागरुक करेंगे। उन्होंने कम जल जमाव वाले स्थानों या नालियों, कूलर, फ्रीज आदि की सफाई करने व दवाओं के नियमित छिड़काव कराने पर बल दिया। ज़िला मलेरिया अधिकारी बेदी यादव ने दिमागी बुखार के बारे में बताया कि यह रोग मच्छर के काटने से होता है लेकिन यह दिमागी बुखार उन मच्छरों के काटने से होता है, जो मच्छर दिमागी बुखार से पीड़ित किसी मरीज को काट कर सूअर को भी काटे और फिर उसके बाद किसी आदमी को काट ले,यदि इस प्रक्रिया में सुअर बीच में न हो तो मच्छर के काटने से दिमागी बुखार नहीं होता।
पालिकाध्यक्ष अरशद जमाल ने कार्यशाला में उपस्थित सभी पदाधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि, पालिका द्वारा चलाये जा रहे संचारी रोगों की रोकथाम में विभागीय लोगों का सहयोग कर आम जनता को जागरूक करें। संचारी रोगों से बचाव के लिये सफाई कर्मियों की अत्यंत अहम भूमिका है, इनके बिना लक्ष्य को प्राप्त करना सम्भव नहीं। उन्होंने सफाई निरीक्षकों को निर्देश दिया कि शहर के नाले एवं नालियों में ऐण्टी लार्वा एवं मच्छर मार दवाओं का छिड़काव नियमित रूप से करते रहें। कार्यशाला में दिमागी बुखार के सम्बन्ध में ज़िला मलेरिया अधिकारी बेदी द्वारा दी गयी। जानकारी के क्रम में पालिकाध्यक्ष ने कहा कि दिमागी बुखार से रोकथाम के उपायों में सुअर को बीच से हटाना अति आवश्यक है। उन्होंने सभी को प्रेरणा देते हुये कहा कि आप अपने-अपने क्षेत्रों में अभियान चलाकर संचारी रोगों के विरूद्ध प्रत्येक उपायों पर काम करना सुनिश्चित करें क्यों कि हैजा, मलेरिया, खसरा, चेचक, प्लेग, स्वाइन फ्लू जैसे संचारी रोगों से मानव जीवन को सदैव खतरा बना रहता है। इस लिये हमें इनसे बचने की आवश्यकता भी अधिक होती है, क्योंकि बेहतर स्वास्थ्य के अभाव में हम ठीक ढंग से अपने कर्तव्यों का निर्वहन नहीं कर सकते।
उक्त कार्यशाला में पालिका के सभासदगण, अधिशासी अधिकारी-दिनेश कुमार, ज़िला मलेरिया अधिकारी-बेदी यादव, सफाई एवं खाद्य निरीक्षक-सत्य प्रकाश व नरेन्द्र कुमार, डा0 अभिषेक राय, बी0एम0सी0-रजिया नाज, यूनीसेफ से सौरभ सिंह आदि के इलावा पालिका के समस्त अधिकारी मौजूद थे।

rkpnews@desk

Recent Posts

बांस की खेती बनेगी किसानों की आय बढ़ाने का मजबूत आधार, पर्यावरण संरक्षण में भी निभा रही अहम भूमिका

किसानों की आय बढ़ाने, कृषि को लाभकारी बनाने और पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने के…

1 day ago

सही अर्थों में तभी होगी जय भारत माता की

✍️ विजय गुंजन भारत की भाग्यरेखा से भ्रष्टाचार का अंधकार मिटे,जन-जन की चेतना से नवक्रांति…

1 day ago

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर बरहज में उत्साह के साथ आयोजित हुए योग कार्यक्रम

नगर पालिका अध्यक्ष श्वेता जायसवाल की सहभागिता में सैकड़ों लोगों ने किया योगाभ्यास बरहज/देवरिया (राष्ट्र…

2 days ago

मानसून से पहले पशुओं का टीकाकरण क्यों जरूरी? खेड़ली गद्दीयान से शुरू हुआ जागरूकता अभियान

अदाणी फाउंडेशन ने 3,000 पशुओं के टीकाकरण का रखा लक्ष्य, गलघोंटू बीमारी से बचाव पर…

2 days ago

भाजपा कार्यकर्ताओं ने प्रदेश उपाध्यक्ष विनोद यादव का भव्य स्वागत किया

दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण 2026 कार्यक्रम की समीक्षा बैठक को लेकर देवरिया पहुंचे प्रदेश उपाध्यक्ष बरहज/देवरिया…

2 days ago

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर टीचर्स ऑफ बिहार की अनूठी पहल, 3000 से अधिक प्रतिभागियों ने ऑनलाइन क्विज में लिया हिस्सा

सफल प्रतिभागियों को प्रदान किया गया निःशुल्क डिजिटल प्रमाणपत्र पटना (राष्ट्र की परम्परा)। अंतर्राष्ट्रीय योग…

2 days ago