सलेमपुर के मगहरा मार्ग पर चलना दुभर

राहगीरों को रास्ते पर चलने से होता है सीने में दर्द

सलेमपुर/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा) जनपद देवरिया के सलेमपुर मगहरा मार्ग बिल्कुल जर्जर स्थिति में है। सालो से इस रोड की स्थिति बद से बत्तर है ।इस रोड से यात्रा करने वाले यात्रियों को खासे परेशानियों का सामना करना पड़ता है । यहां तक की इस रोड में गड्ढों का अंबार है । आए दिन लोग गिरते पड़ते रहते है और चोटिल हो जाते है ।इस रोड पर यह कहावत सटीक बैठती है की सावधानी हटी दुर्घटना घटी थोड़ी सी चूक और राहगिरो को अवधे मुंह गिरना पढ़ जाता है । जहा भाजपा सरकार के मंत्री एवं सांसद विधायक अपने सरकार के 9 साल की उपलब्धियां गिना रहे हैं वही देवरिया जिले के सलेमपुर से मगहरा मार्ग की दुर्दशा इन शारी उपलब्धियों को मुंह चिढ़ा रही है । इस रोड पर रोज यात्रा करने वाले राहगीरों से जब पूछा गया तो उन्होंने कहा की सलेमपुर से मगहरा मार्ग पर चलने से सीने में दर्द हो जाता है ।और भी बहुत सारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
सलेमपुर मगहरा मार्ग ही नहीं बल्कि क्षेत्र की अधिकतर सड़कें जर्जर स्थिति में है । और उस पर चलना दूभर है। लेकिन सांसद विधायक अपनी पार्टी की उपलब्धियां गिनाने में लगे हैं जनता की मूलभूत समस्याओं से जनप्रतिनिधियो को कोई मतलब नहीं है । बस वह अपनी और अपने पार्टी की उपलब्धियां गिनाने में लगे हैं।
मुख्य रूप से राहगीर- रंजीत सिंह, सीटू कुमार पासवान, प्रदीप कुमार यादव आदि लोगो ने इस रोड के विषय में अपनी राय रखी ।

rkpnews@desk

Recent Posts

कथा में गूंजे श्रीकृष्ण जन्मोत्सव के जयकारे, बधाई गीतों पर झूमे श्रद्धालु

बलिया (राष्ट्र की परम्परा ) हुसैनपुर स्थित ठाकुरबाड़ी मंदिर परिसर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पूजा समारोह…

4 hours ago

हृदयाघात से चौकीदार की मौत समाज सेवी नंदन मिश्रा पीड़ित परिवार से मिले

भागलपुर/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा )विधानसभा सलेमपुर क्षेत्र के ग्राम सभा धरहरा (तकिया) निवासी बबलू प्रसाद (35)…

4 hours ago

पशुहारी में रहस्यमय बीमारी से तीन मौतें, केंद्रीय टीम बुलाने की मांग

बलिया (राष्ट्र की परम्परा ) विकासखंड सीयर की ग्राम पंचायत पशुहारी में एक ही परिवार…

23 hours ago

अनंत सिंह के ऐलान से JDU में हलचल! बिहार MLC चुनाव में नीरज कुमार के खिलाफ डॉ. अनुज सिंह को देंगे समर्थन

बिहार (राष्ट्र की परम्परा)। बिहार विधान परिषद (MLC) चुनाव को लेकर राजनीतिक सरगर्मी तेज हो…

1 day ago