बलिया में स्नातक व शिक्षक चुनाव को लेकर पुलिस लाइन में हुई ब्रीफिंग, 20 पोलिंग सेंटरों पर बनाए गए 54 बूथ
बलिया (राष्ट्र की परम्परा)। स्नातक एवं शिक्षक चुनाव को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष और व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए गुरुवार को पुलिस लाइन में ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों की ब्रीफिंग की गई। जिलाधिकारी ज्ञानेन्द्र सिंह और पुलिस अधीक्षक ईराज राजा ने पुलिसकर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए चुनाव के दौरान पूरी सतर्कता बरतने को कहा। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि चुनाव ड्यूटी में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।पुलिस अधीक्षक ईराज राजा ने निर्देश दिया कि सभी पुलिसकर्मी निर्धारित समय पर अपने ड्यूटी स्थल पर पहुंचें और मतदान केंद्रों पर सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखें। मतदान केंद्रों पर आने वाले प्रत्येक व्यक्ति के पहचान पत्र की जांच करने के बाद ही प्रवेश देने के निर्देश दिए गए। इसके साथ ही मतपेटियों की लगातार निगरानी करने और यह सुनिश्चित करने को कहा गया कि कोई भी व्यक्ति उनमें स्याही, पानी या अन्य कोई सामग्री न डाल सके। चुनाव प्रक्रिया के दौरान किसी भी तरह की अव्यवस्था को रोकने के लिए पुलिसकर्मियों को विशेष सतर्कता बरतने की हिदायत दी गई।जिलाधिकारी ज्ञानेन्द्र सिंह ने बताया कि बलिया में चुनाव के लिए कुल 20 पोलिंग सेंटर और 54 बूथ बनाए गए हैं। प्रत्येक बूथ पर माइक्रो ऑब्जर्वर तैनात रहेंगे। इसके अलावा मतदान प्रक्रिया की निगरानी वीडियो रिकॉर्डिंग के माध्यम से भी की जाएगी, ताकि चुनाव को पारदर्शी और निष्पक्ष तरीके से संपन्न कराया जा सके।अधिकारियों ने बताया कि स्नातक एवं शिक्षक चुनाव आठ जिलों में कराया जा रहा है, जबकि मतगणना वाराणसी में होगी। प्रशासन और पुलिस की प्राथमिकता चुनाव प्रक्रिया को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष और व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराना है। इसके लिए सभी संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों को अपनी जिम्मेदारियों का पूरी निष्ठा से निर्वहन करने के निर्देश दिए गए हैं।
लखनऊ में शिवा शर्मा मौत मामले में बड़ा एक्शन! ‘ब्लैकमेलिंग क्वीन’ श्रद्धा दुबे, बहन रश्मि…
बलिया (राष्ट्र की परम्परा)। महथापार निवासी बीरबल वर्मा को उनके पैतृक मकान में हिस्सेदारी दिलाने…
निर्माण पूरा होने के बाद बस स्टैंड, ई-रिक्शा स्टैंड और ठेलों को व्यवस्थित करने की…
शाहजहांपुर (राष्ट्र की परम्परा)। महानगर के खन्नौत नदी के पास स्थित अक्षरधाम कॉलोनी में सड़क…
देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद में साइबर अपराध के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के…
पुलिस टीम पर फायरिंग के बाद जवाबी कार्रवाई, 2 अक्टूबर की रात इंटरलॉकिंग प्लांट से…