Wednesday, April 22, 2026
Homeउत्तर प्रदेशउप निर्वाचन निम्नांकित समय सारणी के अनुसार कराए जाएंगे

उप निर्वाचन निम्नांकित समय सारणी के अनुसार कराए जाएंगे

कुशीनगर (राष्ट्र की परम्परा)
जिला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत एवं नगर निकाय)/ जिला मजिस्ट्रेट ने बताया कि उत्तर प्रदेश शासन के पंचायती राज विभाग एवं राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार, जनपद में क्षेत्र पंचायतों तथा जिला पंचायतों के सदस्यों के वैधानिक रूप से रिक्त स्थानों व पदों जो उच्च न्यायालय के स्थगन आदेश से बाधित ना हो पर उप निर्वाचन, निम्नांकित समय सारणी के अनुसार कराए जाएंगे।
नाम निर्देशन पत्रों को जमा करने का अंतिम तारीख 24 जनवरी 2023, पूर्वाहन 10:00 बजे से अपराहन 4:00 बजे तक।
नाम निर्देशन पत्रों की संवीक्षा, 25 जनवरी 2023 पूर्वाहन 10:00 बजे से कार्य की समाप्ति तक।
उम्मीदवारी वापस लेने का दिनांक व समय- 27 जनवरी 2023 पूर्वाहन 10:00 बजे से अपराहन 3:00 बजे तक।
प्रतीक आवंटन 27 जनवरी अपराहन 3:00 से कार्य की समाप्ति तक।
मतदान 09 फरवरी 2023 प्रातः 7:00 बजे से अपराहन 5:00 बजे तक होगा।
मतगणना 10 फरवरी 2023 प्रातः 8:00 से कार्य की समाप्ति तक चलेगा।
जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि संबंधित निर्वाचन अधिकारी अपने क्षेत्र पंचायतों के सदस्यों एवं जिला पंचायतों के सदस्यों के रिक्त स्थानों पदों पर निर्वाचन हेतु प्रादेशिक निर्वाचन क्षेत्रों का पूर्ण विवरण देते हुए 20 जनवरी 2023 को निर्वाचन की सार्वजनिक सूचना निर्गत करेंगे। इस निर्वाचन कार्यक्रम को प्रमुख स्थानीय समाचार पत्रों में प्रकाशित कराते हुए व्यापक प्रचार कराया जाएगा और संबंधित गांव में मुनादी द्वारा सर्वसाधारण को इसकी सूचना दी जाएगी। सार्वजनिक जानकारी हेतु ग्राम पंचायत, क्षेत्र पंचायत, जिला पंचायत तहसील कार्यालय और जिला मजिस्ट्रेट कार्यालय के सूचना पट्ट, पर यह कार्यक्रम प्रदर्शित किया जाएगा। निर्वाचन अधिकारी (पंचायत) द्वारा सार्वजनिक सूचना निर्गत करने के साथ ही नामांकन पत्रों का विक्रय प्रारंभ हो जाएगा।
जिला निर्वाचन अधिकारी ने यह भी बताया कि उपर्युक्त उपनिर्वाचन में नामांकन पत्रों का विक्रय, नामांकन पत्रों के दाखिल करने, उसकी संवीक्षा करने, उम्मीदवारी वापस लेने तथा चुनाव चिन्ह आवंटन का कार्य क्षेत्र पंचायत सदस्यों के लिए क्षेत्र पंचायत मुख्यालय पर तथा जिला पंचायत सदस्यों के लिए जिला मुख्यालय पर होगा। सभी मतों की गणना क्षेत्र पंचायत मुख्यालय पर की जाएगी। सदस्य क्षेत्र पंचायत के स्थानों /पदों का निर्वाचन परिणाम क्षेत्र पंचायत मुख्यालय पर तथा सदस्य जिला पंचायत के स्थानों /पदों का निर्वाचन परिणाम जिला मुख्यालय पर घोषित किया जाएगा।

उपर्युक्त समय सारणी के मध्य पड़ने वाले सार्वजनिक अवकाश दिवसों पर भी संबंधित कार्यालय खुले रहेंगे। संदर्भित निर्वाचन कोविड-19 व अन्य किसी महामारी के संबंध में राज्य आपदा प्रबंध, राष्ट्रीय आपदा प्रबंध, राज्य सरकार तथा केंद्र सरकार द्वारा समय-समय पर निर्गत दिशा निर्देशों का कड़ाई के साथ अनुपालन कराते हुए संपन्न कराए जाएंगे।

इस संदर्भ में रिक्त पदों का विवरण इस प्रकार है

क्षेत्र पंचायत/ विकास खंड- कप्तानगंज, रिक्त पद- क्षेत्र पंचायत सदस्य, प्रादेशिक निर्वाचन क्षेत्र- 84 सुधियानी आरक्षण का वर्ग महिला।

क्षेत्र पंचायत/ विकास खण्ड- तमकुही राज में रिक्त पद-क्षेत्र पंचायत सदस्य, प्रादेशिक निर्वाचन क्षेत्र 49-अहलादपुर महुअवा देवरिया, आरक्षण का वर्ग -महिला

RKP News गोविन्द मौर्य
RKP News गोविन्द मौर्यhttp://www.rkpnewsup.com
I am govind maurya ( journalist ) NOTE- The reporter of that district will be responsible for every news posted on the online portal.
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments