देवरिया/भटनी (राष्ट्र की परम्परा)।
भटनी थाना क्षेत्र के शिशवा गांव निवासी युवक छोटे लाल गौड़ का शव शनिवार सुबह रेलवे ट्रैक के किनारे झाड़ियों में मिला। शव मिलने की सूचना से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।
बताया जा रहा है कि छोटे लाल गौड़ 18 जून को घर से सब्जी खरीदने के लिए बाजार निकले थे, लेकिन वापस नहीं लौटे। परिजनों ने 21 जून को भटनी थाने में उनकी गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। 22 जून की सुबह ग्रामीणों ने रेलवे ट्रैक के किनारे झाड़ियों में शव देखकर पुलिस को सूचना दी।
घटना के बाद से गांव में शोक की लहर है। परिजन छोटे लाल की मौत के कारणों को जानने को लेकर व्याकुल हैं और निष्पक्ष जांच की मांग कर रहे हैं। पुलिस ने प्रारंभिक तौर पर मामला संदिग्ध मानते हुए जांच शुरू कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मृत्यु के कारणों की स्पष्ट जानकारी मिल सकेगी।
थानाध्यक्ष भटनी का कहना है कि सभी पहलुओं पर गंभीरता से जांच की जा रही है। यदि किसी प्रकार की आपराधिक साजिश सामने आती है तो दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
फिलहाल परिजन और ग्रामीण गहरे सदमे में हैं और मृतक को न्याय दिलाने की मांग कर रहे हैं।
देवरिया की सड़कों पर सुबह-सुबह पुलिस का पहरा, छात्राओं से लेकर बुजुर्गों तक से संवाद…
छठ-दिवाली पर बिहार जाने वालों को बड़ी राहत, रेलवे ने चलाईं 8 स्पेशल ट्रेनें; जानें…
एन. चंद्रशेखरन जमशेदपुर (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। टाटा समूह की होल्डिंग कंपनी टाटा संस के…
16 किलोमीटर की नई सड़क से 32 से अधिक गांवों को मिलेगा लाभ, शासन की…
भवनाथपुर की औद्योगिक पहचान पर विराम, विश्वकर्मा पूजा की रौनक भी हुई इतिहासकभी हजारों लोगों…
मेष राशि: नौकरी और कारोबार में कुछ चुनौतियां सामने आ सकती हैं, लेकिन मेहनत और…