वृन्दावन में सीवर टैंक की सफाई के दौरान दो सफाईकर्मियों की मौत, ठेकेदार हिरासत में

वृन्दावन (मथुरा)। (Rkpnews Desk)वृन्दावन के केशवधाम क्षेत्र में एक निजी अतिथि गृह के सीवर टैंक की सफाई के दौरान दो सफाईकर्मियों की दर्दनाक मौत हो गई। पुलिस के मुताबिक, सफाई के दौरान टैंक में जहरीली गैस का रिसाव हुआ, जिससे एक कर्मी बेहोश हो गया और उसे बचाने उतरा दूसरा साथी भी दम घुटने से जान गंवा बैठा।

घटना के वक्त वहां मौजूद तीसरे सफाईकर्मी के शोर मचाने पर स्थानीय लोग इकट्ठा हुए और दोनों को अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मृतकों की पहचान नरेंद्र (38) और छोटेलाल (40) के रूप में हुई है।

हादसे के बाद मृतकों के परिजनों ने अस्पताल में हंगामा खड़ा कर दिया। सूचना मिलने पर नगर आयुक्त जगप्रवेश चंद मौके पर पहुंचे और उचित मुआवजा दिलाने का आश्वासन देकर परिजनों को शांत कराया।

पुलिस चौकी प्रभारी कुलवीर सिंह ने बताया कि दोनों सफाईकर्मी एक ठेकेदार के जरिए सफाई कार्य करने आए थे। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि मजदूरों के पास कोई सुरक्षा उपकरण नहीं था। पुलिस ने ठेकेदार को हिरासत में लेकर जांच शुरू कर दी है। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

स्थानीय लोगों ने प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाया है और मांग की है कि बिना सुरक्षा इंतजामों के करवाए जा रहे ऐसे कार्यों पर तुरंत रोक लगे।

Editor CP pandey

Recent Posts

सुबह-सुबह पुलिस ने संभाली कमान, देवरिया में सुरक्षा को लेकर चला बड़ा अभियान

देवरिया की सड़कों पर सुबह-सुबह पुलिस का पहरा, छात्राओं से लेकर बुजुर्गों तक से संवाद…

2 hours ago

दिल्ली-मुंबई से बिहार जाने वालों के लिए राहत, इन 8 स्पेशल ट्रेनों से सफर होगा आसान

छठ-दिवाली पर बिहार जाने वालों को बड़ी राहत, रेलवे ने चलाईं 8 स्पेशल ट्रेनें; जानें…

2 hours ago

टाटा संस चेयरमैन पद पर चंद्रशेखरन की वापसी, फैसले के बाद खुला नया विवाद

एन. चंद्रशेखरन जमशेदपुर (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। टाटा समूह की होल्डिंग कंपनी टाटा संस के…

3 hours ago

1200 सेल कर्मियों से गुलजार था भवनाथपुर, अब तीन कर्मियों तक सिमटी विश्वकर्मा पूजा

भवनाथपुर की औद्योगिक पहचान पर विराम, विश्वकर्मा पूजा की रौनक भी हुई इतिहासकभी हजारों लोगों…

4 hours ago

मेष से मीन तक जानें कैसा रहेगा आपका दिन, शुभ रंग और अंक

मेष राशि: नौकरी और कारोबार में कुछ चुनौतियां सामने आ सकती हैं, लेकिन मेहनत और…

4 hours ago