घर से लापता महिला का रोहिन नदी में मिला शव, परिजनों में मचा कोहराम

रोहिन नदी में महिला ने लगाई थी छलांग, पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। चौक थाना क्षेत्र के ग्राम जगपुर उर्फ सलामतगढ़ के अवरहवां टोला निवासी लालचंद की पत्नी कोइली देवी (45) का शव बृहस्पतिवार को रोहिन नदी में मिला। मौके पर पहुंचे परिजनों ने शव की शिनाख्त की। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
प्राप्त समाचार के अनुसार, चौक थाना क्षेत्र के ग्राम सभा जगपुर उर्फ सलामतगढ़ के अवरहवां टोला निवासी लालचंद की पत्नी कोइली मंगलवार को घर से लापता हो गई थी। रोहिन नदी के पास भैंस चरा रहे चरवाहों ने देखा कि रोहिन नदी के चानकी घाट पर एक महिला छलांग लगा दी। चरवाहों के शोर मचाने पर आस-पास गांव के सैकड़ों लोग मौके पर पहुंच गए और तत्काल महिला की तलाश में जुट गए लेकिन देर शाम तक महिला का कहीं पता नहीं चला। बुधवार को एनडीआरएफ टीम ने रेस्क्यू ऑपरेशन किया लेकिन तीन घंटा मशक्कत के बाद भी महिला का शव नहीं मिला। बृहस्पतिवार की सुबह लालचंद अपनी पत्नी को खोजते हुए बैरिअहवां पहुंचे जहां पत्नी का शव देखा और शोर मचाया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक की दो लड़कियां तथा पांच लड़के हैं। लड़कियों की शादी हो चुकी है जबकि लड़कों की शादी करना बाकी है। पति लालचंद ने बताया कि पत्नी की मानसिक स्थिति ठीक नहीं थी। उसका गोरखपुर से इलाज चल रहा था। वहीं महिला का शव मिलते ही बच्चों का रो रोकर बुरा हाल है।
थानाध्यक्ष प्रशांत कुमार पाठक ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। रिपोर्ट के आधार पर अग्रिम कार्यवाही की जायेगी।

rkpnews@desk

Recent Posts

मोती कॉलोनी में मचा हड़कंप, रिलायंस टावर पर चढ़ा युवक

पुलिस-फायर टीम के छूटे पसीने, समझाने में जुटा प्रशासन संतकबीरनगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिला मुख्यालय…

2 hours ago

यूपी कैबिनेट में 18 प्रस्तावों पर आज मंथन, पीआरडी जवानों और किसानों समेत कई वर्गों को मिल सकती है बड़ी राहत

AI निर्मित फोटो लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा)। उत्तर प्रदेश में मंगलवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ…

4 hours ago

हाथों में मेहंदी, दिल में गुस्सा: पुरानी नियमावली की मांग पर सड़क पर महिला अभ्यर्थी

तीज पर भी नहीं थमा TGT-PGT अभ्यर्थियों का आंदोलन, हाथों की मेहंदी में लिखी ‘पुरानी…

5 hours ago

बिहार में आज 22 जिलों में येलो अलर्ट, तेज हवा के साथ बारिश और वज्रपात की चेतावनी

पटना (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। बिहार में मौसम का मिजाज फिलहाल सामान्य बना हुआ है,…

5 hours ago

पेंशन-मकान-संपत्ति सब है, मगर साथ नहीं; 90 बुजुर्गों ने तलाशा जिंदगी का हमसफर

84 की उम्र में फिर साथी की तलाश, लखनऊ में जुटे 90 वरिष्ठ नागरिक अभिषेक…

5 hours ago