सड़क चौड़ीकरण से बचाव को लेकर व्यापारियों ने की बैठक

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)।महराजगंज से ठूठीबारी अंतर्राष्ट्रीय बार्डर तक फोर लेन सड़क का चौड़ीकरण होना है। ऐसी स्थिति में ठूठीबारी कस्बा मुख्य मार्केट के व्यापारियों पर पड़ने वाले व्यापक असर व उसके दुष्प्रभाव तथा बचाव को लेकर ग्राम प्रधान के नेतृत्व में कस्बे के व्यापारियों के साथ रैन बसेरा परिसर में बैठक की ।
महराजगंज से ठूठीबारी तक एनएच 730 एस के सड़क चौड़ीकरण से ठूठीबारी के व्यापारियों पर पड़ने वाले व्यापक असर व उसके दुष्प्रभाव को लेकर कस्बे के व्यापारियों, आवासीय मकान मालिकों के साथ ग्राम प्रधान अजीत कुमार ने बैठक की । बैठक में ग्राम प्रधान अजीत कुमार ने कहा कि हमे अपनी लड़ाई खुद लड़नी है। जिसमे सभी व्यापारियों को एकजुट होकर इस लड़ाई को लड़ना है। जिसपर सभी ने सहमति जताई। उपस्थित व्यापारियों ने कहा कि बीते वर्ष करोड़ों की भारी भरकम बजट से टू लेन का बाईपास सड़क बनाया गया और कस्बे के मुख्य सड़क को भी चौड़ीकरण किया गया था। कस्बे के कई आवासीय मकानों व दुकानों पर जेसीबी चलवाया गया अभी व्यापारी संभल भी नही पाए कि उन्हें दोबारा बर्बाद करने पर सरकार उतारू है। वही बैठक में व्यापारियों ने रणनीति तय करते हुए सहमति दी कि एक प्रतिनिधिमंडल जिले के उच्चाधिकारियों और विधायक, सांसद व केंद्रीय परिवहन मंत्री नितीन गडकरी से उपरोक्त सड़क चौड़ीकरण के दुष्प्रभाव तथा बचाव की गुहार लगाएंगे।
इस दौरान बैजनाथ रौनियार, पन्ना वर्मा, गुलाब चंद, पशुपति रौनियार, अतुल रौनियार, असलम राइन, सुरेश, सतीश गुप्ता, राजू मद्धेशिया , दिनेश रौनियार, सचिदानंद, विप्लव मद्धेशिया, सहित तमाम लोग मौजूद रहें।

rkpnews@desk

Recent Posts

मोती कॉलोनी में मचा हड़कंप, रिलायंस टावर पर चढ़ा युवक

पुलिस-फायर टीम के छूटे पसीने, समझाने में जुटा प्रशासन संतकबीरनगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिला मुख्यालय…

1 hour ago

यूपी कैबिनेट में 18 प्रस्तावों पर आज मंथन, पीआरडी जवानों और किसानों समेत कई वर्गों को मिल सकती है बड़ी राहत

AI निर्मित फोटो लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा)। उत्तर प्रदेश में मंगलवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ…

3 hours ago

हाथों में मेहंदी, दिल में गुस्सा: पुरानी नियमावली की मांग पर सड़क पर महिला अभ्यर्थी

तीज पर भी नहीं थमा TGT-PGT अभ्यर्थियों का आंदोलन, हाथों की मेहंदी में लिखी ‘पुरानी…

4 hours ago

बिहार में आज 22 जिलों में येलो अलर्ट, तेज हवा के साथ बारिश और वज्रपात की चेतावनी

पटना (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। बिहार में मौसम का मिजाज फिलहाल सामान्य बना हुआ है,…

4 hours ago

पेंशन-मकान-संपत्ति सब है, मगर साथ नहीं; 90 बुजुर्गों ने तलाशा जिंदगी का हमसफर

84 की उम्र में फिर साथी की तलाश, लखनऊ में जुटे 90 वरिष्ठ नागरिक अभिषेक…

4 hours ago