देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)
जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह ने बताया है कि जिले में 31 अक्टूबर को भारतरत्न, लौहपुरूष सरदार बल्लभ भाई पटेल की जंयती राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में मनेगी।
उन्होंने पटेल जी की जयंती को भव्यता एवं गरिमा के साथ जिले में मनाये जाने हेतु समस्त सम्बंधित विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया है। उन्होंने समस्त कार्यालयाध्यक्षों को निर्देश दिया है कि राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया जाए। उन्होंने पुलिस विभाग को निर्देश दिया है कि राष्ट्रीय अखण्डता और सुरक्षा की भावना को मजबूती प्रदान करने के लिए जहाँ भी सम्भव हो, राज्य पुलिस और अन्य वर्दीधारी बलों या इकाईयों और अन्य एजेन्सियों द्वारा मार्च पास्ट का आयोजन किया जाय। उन्होंने जिला क्रीडा अधिकारी को निर्देश दिया कि वे एकता दौड़ का आयोजन कराना सुनिश्चित करें। उन्होंने जिला विद्यालय निरीक्षक/ जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी/जेल अधीक्षक को निर्देश दिया है कि कारागृहों में राष्ट्रीय एकता पर आधारित कार्यक्रम आयोजित किये जाएं। उन्होंने जिला पंचायत राज अधिकारी को निर्देशित किया है कि वे प्रातः 7 बजे से 9 बजे के मध्य प्रत्येक ग्राम पंचायत में समाज के सभी वर्गों के लोगों को सम्मिलित करते हुए राष्ट्रीय एकता के संदेश एवं भावना को बढ़ाने हेतु एकता दौड़ का आयोजन कराना सुनिश्चित करें।
एक मुकदमा ऐसा भी जिसमें लेन देन कर फतेहपुर काण्ड की मुख्य अभियुक्त की मां…
देवरिया पुलिस की प्रभावी पैरवी से राजेश मिश्रा को न्यायालय ने सुनाया दंड, पांच हजार…
फोटो ai निर्मित गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। वरिष्ठ पत्रकार शोभित पांडेय के निधन की खबर…
एडीएम प्रशासन से मिले संजय तिवारी, सौंपा मांगपत्र अनूप तिवारी की रिपोर्ट देवरिया (राष्ट्र की…
मजबूत कलम की खामोशी ने झकझोरा एसपी का दिल! दिवंगत पत्रकार शोभित पांडेय के परिवार…
महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। जिले के बेरोजगार युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के…