डंडा मार दरोगा से भड़के लोग, रोड किया जाम

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)l रुपईडीहा थाना क्षेत्र बाबागंज के गणेश लक्ष्मी प्रतिमाओं के विसर्जन जलूस में शामिल महिलाओं की भीड़ में एक दरोगा को डंडों से पीटना मंहगा पड़ गया।घटना से आहत भक्तों ने दारोगा को सबक सिखाने के लिये दौड़ा लियाl तब दरोगा किसी तरह छिप कर जान बचायी। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार शुक्रवार को ग्राम चिलबिला के लोग गणेश व लक्ष्मी प्रतिमाओं को विसर्जन के लिये गाजे बाजे के साथ निकले जिसमें गावँ की महिलाएं भी भारी तादाद में शामिल रहीं। भक्तों का जत्था में शामिल महिलाएं जयकारा करती हुंई जा रही थीl जब वे ग्राम बसभरिया व कुतुबुद्दीनपुर के बीच पहुँची तो रुपईडीहा थाने में तैनात हल्का दरोगा ने साथ चल रहे डीजे वाहन चालक को एक डण्डा मार कर आगे बढ़ाने को कहा फिर लोगों का कहना है कि दरोगा विसर्जन के प्रतिमा के लिए जा रहे डीजे के वायर को भी तोड़ दियाl जिससे जयकारा कर रही महिलाओं ने विरोध कियाl इसी मामूली सी बात पर दरोगा जी ग़ुस्से में आ गयेl जिससे लोगों में दरोगा के खिलाफ उबाल आ गया और दरोगा को दौड़ा लियाl लोग सड़कों पर आ गये और डंडामार दरोगा के खिलाफ कार्यवाही की मांग करने लगे तथा राष्ट्रीय राजमार्ग को जाम कर दिया जिससे दोनों तरफ गाड़ियों की जाम लग गयी सूचना पर दल बल के साथ पहुँचे प्रभरी निरीक्षक रुपईडीहा ने किसी तरह से लोगों को समझाया और एक घण्टे के बाद आवागमन को बहाल कराकर प्रतिमाओं का विषर्जन कराया।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

ऑपरेशन कन्विक्शन के तहत गैंगस्टर एक्ट के अभियुक्त को 2 साल 10 माह की सजा

देवरिया पुलिस की प्रभावी पैरवी से राजेश मिश्रा को न्यायालय ने सुनाया दंड, पांच हजार…

41 minutes ago

वरिष्ठ पत्रकार शोभित पांडेय के निधन पर गमगीन हुआ प्रेसक्लब सभागार, नम आंखों से दी गई श्रद्धांजलि

फोटो ai निर्मित गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। वरिष्ठ पत्रकार शोभित पांडेय के निधन की खबर…

1 hour ago

देवरिया में ठेकेदारों की आवाज प्रशासन तक पहुंची, आठ ज्वलंत मुद्दों पर हुई अहम वार्ता

एडीएम प्रशासन से मिले संजय तिवारी, सौंपा मांगपत्र अनूप तिवारी की रिपोर्ट देवरिया (राष्ट्र की…

2 hours ago

जिस कलम ने बेखौफ उठाई जनहित की आवाज, उसकी खामोशी पर भावुक हुए एसपी,परिवार को बड़ी मदद

मजबूत कलम की खामोशी ने झकझोरा एसपी का दिल! दिवंगत पत्रकार शोभित पांडेय के परिवार…

2 hours ago

रोजगार मेले में 785 युवाओं को मिली नौकरी, 20 से अधिक कंपनियों ने किया चयन

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। जिले के बेरोजगार युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के…

4 hours ago