अध्यक्ष एवं सदस्य पद के मतपत्र एक ही मतपेटिका में डाले जाएंगे

पोलिंग पार्टियों को 585 बूथों के सापेक्ष 1335 दी जाएंगी मतपेटियां

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। उप जिला निर्वाचन अधिकारी(न0नि0)/एडीएम प्रशासन गौरव श्रीवास्तव ने बताया है कि इस बार नगर निकाय के सामान्य निर्वाचन-2023 में सदस्य एवं अध्यक्ष पद के मतपत्र एक ही मतपेटिका में डाले जायेंगे। एक मतपेटिका के प्रयोग के पश्चात आवश्यकतानुसार दूसरे मतपेटी का प्रयोग किया जायेगा। तहसील के अन्तर्गत निर्धारित स्थल से 03 मई को पोलिंग पार्टियों की रवानगी की जायेगी। रवानगी के दिन प्रति पोलिंग पार्टी को दो मतपेटियॉ उपलब्ध करानी होगी।
तहसील देवरिया सदर हेतु 314 बूथ के सापेक्ष 678 मतपेटियां दी जा रही है। सलेमपुर हेतु 110 बूथ के सापेक्ष 270, गौरा बरहज हेतु 74 बूथ के सापेक्ष 178, भाटपार रानी हेतु 22 बूथ के सापेक्ष 54, रुद्रपुर हेतु 65 बूथ के सापेक्ष 155 मतपेटियां दी जा रही है। इस प्रकार जनपद में कुल 585 बूथ के सापेक्ष 1335 मतपेटियां दी जा रही है।
अपर जिलाधिकारी ने समस्त उप जिलाधिकारी को निर्देशित किया है कि प्राप्त मतपेटियों की सुरक्षा हेतु वे कर्मचारी की तैनाती कराना सुनिश्चित करें तथा उक्त प्राप्त मतपेटियों को खुलवाकर जॉच करा लेंगे कि मतपेटियॉ आसानी से खुल व बन्द हो जाती है। यदि खुलने और बन्द होने में किसी प्रकार की समस्या उत्पन्न होती है तो तत्काल अवगत कराना सुनिश्चित करें। समस्त मतपेटियॉ जिला पंचायत राज अधिकारी/अपर जिलाधिकारी पंचायत राज अधिकारी के माध्यम से उपलब्ध कराया जायेगा।

rkpnews@somnath

Recent Posts

विहिप गोरख प्रांत की बैठक में कर्तव्यों को नया स्वरूप दिया गया, रोडमैप की रूपरेखा तैयार

गोरखपुर गोरक्ष प्रांत योजना बैठक—कार्ययोजना 2026 यह बैठक विश्व हिंदू परिषद, गोरक्ष प्रांत, गोरखपुर, योजना…

2 days ago

बीबीएयू में बेटियों के लिए एनसीसी का बिगुल, 30 अगस्त तक मौका

नेतृत्व और राष्ट्रसेवा की राह पर कदम बढ़ाएंगी छात्राएं, 19 से 22 वर्ष आयु वर्ग…

3 days ago

सेंट्रल बैंक के स्थापना दिवस पर आरसेटी देवरिया में हुआ भव्य पौधरोपण, “एक पेड़ माँ के नाम” का दिया संदेश

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया के स्थापना दिवस के अवसर पर ग्रामीण…

3 days ago

शहीद शिवराज सोनार की याद में रक्तदान का महाअभियान, एसपी ने की पहल की सराहना

अनूप तिवारी देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। अमर शहीद शिवराज उर्फ सोना सोनार के 84वें शहादत…

3 days ago

काकोरी ट्रेन एक्शन: पटरियों पर गूंजी वह हुंकार, जिसने अंग्रेजी हुकूमत की नींव हिला दी

सरदार भगत सिंह ने ‘किरती’ में लिखी वीरों की गाथा काकोरी ट्रेन एक्शन केवल सरकारी…

4 days ago

सतत कृषि ही भविष्य की समृद्धि का आधार: भुवनेश्वर नाथ पांडेय

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। महायोगी गोरखनाथ विश्वविद्यालय के कृषि संकाय में शुक्रवार को "सतत कृषि…

5 days ago