डीजल-पेट्रोल को लेकर अफवाहों पर प्रशासन सख्त, घबराकर खरीदारी न करने की अपील

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद में डीजल और पेट्रोल की कमी को लेकर फैल रही अफवाहों के बीच जिला प्रशासन ने स्थिति स्पष्ट करते हुए लोगों से संयम बरतने की अपील की है। जिला पूर्ति अधिकारी एपी सिंह द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति में कहा गया है कि जिले में डीजल और पेट्रोल की कोई कमी नहीं है तथा पर्याप्त मात्रा में ईंधन उपलब्ध है।

प्रशासन के अनुसार सामान्य दिनों में जिले में प्रतिदिन लगभग 250 किलो लीटर डीजल और 200 किलो लीटर पेट्रोल की खपत होती है। वर्तमान समय में जिले के विभिन्न पेट्रोल पंपों पर 973 किलो लीटर डीजल और 675 किलो लीटर पेट्रोल उपलब्ध है, जो सामान्य आवश्यकता से कहीं अधिक है।

हालांकि सोशल मीडिया और अन्य माध्यमों से फैल रही अफवाहों के कारण लोग असामान्य रूप से ईंधन की खरीदारी कर रहे हैं। इसके चलते डीजल की दैनिक मांग बढ़कर 426 किलो लीटर और पेट्रोल की मांग 225 किलो लीटर तक पहुंच गई है। प्रशासन ने स्पष्ट किया कि आपूर्ति व्यवस्था पूरी तरह सामान्य और सुचारु बनी हुई है।

जिला पूर्ति अधिकारी ने आम जनता से अपील की है कि वे किसी भी प्रकार की भ्रामक खबरों या अफवाहों पर ध्यान न दें और आवश्यकता के अनुसार ही डीजल-पेट्रोल खरीदें। उन्होंने कहा कि अनावश्यक रूप से ईंधन का भंडारण करने से कृत्रिम संकट की स्थिति पैदा हो सकती है।

प्रशासन ने चेतावनी दी है कि यदि किसी व्यक्ति के पास डीजल या पेट्रोल का अवैध भंडारण पाया जाता है, तो उसके खिलाफ विधिक कार्रवाई की जाएगी। प्रशासन लगातार जिले की ईंधन आपूर्ति पर नजर बनाए हुए है ताकि आम जनता को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।

Karan Pandey

Recent Posts

प्रशासकों का कार्यकाल छह माह बढ़ाने की मांग, मुख्यमंत्री को भेजा ज्ञापन

भागलपुर/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। प्रदेश में ग्राम पंचायतों के निवर्तमान प्रधानों को प्रशासक नियुक्त किए…

3 hours ago

दुर्गा प्रतिमा लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली से बाइक की भिड़ंत, युवक गंभीर

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। नवाबगंज थाना क्षेत्र के बाबागंज-मल्हीपुर मार्ग पर सतीजोर गांव के पास…

4 hours ago

रामलीला मेले की व्यवस्थाएं दुरुस्त कराने की मांग, एसडीएम को सौंपा कार्यक्रमों का ब्योरा

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। मिहींपुरवा रामलीला मेला मैदान में आयोजित होने वाले धार्मिक एवं सांस्कृतिक…

4 hours ago

थाना समाधान दिवस में एसडीएम ने सुनीं फरियादियों की समस्याएं, त्वरित निस्तारण के निर्देश

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। मोतीपुर थाने में शनिवार को उपजिलाधिकारी मोनालिसा जौहरी की अध्यक्षता में…

4 hours ago

कैरियर काउंसिलिंग से छात्राओं को मिलेगी सही दिशा, रोजगार संगम पोर्टल पर पंजीकरण की अपील

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। सेवा संकल्प अभियान के तहत राजकीय आश्रम पद्धति बालिका इंटर कॉलेज…

4 hours ago