मौत बनकर दौड़ रहीं मिट्टी लदी ट्रालियां, महिला की मौत के बाद भी नहीं जागा प्रशासन

अवैध खनन के खेल में सड़कों पर फर्राटा भर रहीं बिना नंबर की ट्रैक्टर-ट्रालियां, ग्रामीणों में आक्रोश

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। जिले में अवैध मिट्टी खनन का कारोबार लगातार बेलगाम होता जा रहा है। सदर कोतवाली क्षेत्र के सवना गांव में शनिवार को मिट्टी लदी तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्रॉली की चपेट में आने से एक महिला की दर्दनाक मौत हो गई। हादसे के बाद भी जिम्मेदार विभागों की निष्क्रियता पर सवाल उठ रहे हैं। क्षेत्र में दिन-रात दौड़ रही मिट्टी लदी ट्रालियां अब लोगों के लिए मौत का कारण बनती जा रही हैं।

ग्रामीणों का आरोप है कि सड़कों पर बिना नंबर, बिना रजिस्ट्रेशन और बिना परमिट की ट्रैक्टर-ट्रालियां खुलेआम संचालित हो रही हैं। कई मामलों में नाबालिग चालक भी ट्रालियां चलाते देखे जा रहे हैं, जिससे हादसों का खतरा और बढ़ गया है। लोगों का कहना है कि रात के समय तेज रफ्तार ट्रालियों की आवाज और लगातार आवाजाही से गांवों में दहशत का माहौल बना रहता है।

स्थानीय नागरिकों के अनुसार अवैध खनन का कारोबार प्रशासन और संबंधित विभागों की जानकारी में होने के बावजूद धड़ल्ले से जारी है। खनन विभाग और यातायात विभाग की कार्यशैली पर भी गंभीर सवाल उठ रहे हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि कार्रवाई केवल कागजों तक सीमित है, जबकि जमीनी स्तर पर कोई सख्ती दिखाई नहीं दे रही।

महिला की मौत के बाद क्षेत्र में भारी आक्रोश है। ग्रामीणों ने अवैध खनन पर तत्काल रोक लगाने, तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्रालियों के खिलाफ अभियान चलाने और दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की है। लोगों का कहना है कि यदि प्रशासन ने समय रहते सख्त कदम नहीं उठाए, तो आने वाले दिनों में और भी कई परिवार हादसों का शिकार हो सकते हैं।

अब सबसे बड़ा सवाल यही उठ रहा है कि आखिर अवैध खनन और मौत बनकर दौड़ रही इन ट्रालियों पर लगाम कौन लगाएगा? क्या प्रशासन किसी और बड़े हादसे का इंतजार कर रहा है?

Karan Pandey

Recent Posts

12 अक्टूबर को प्रदेशभर में होगा ‘विशेष रोजगार सृजन दिवस’-: केशव प्रसाद मौर्य

लखनऊ, (राष्ट्र की परम्परा)। ग्रामीण श्रमिकों को रोजगार उपलब्ध कराने और मानव दिवस सृजन को…

17 minutes ago

प्रशासकों का कार्यकाल छह माह बढ़ाने की मांग, मुख्यमंत्री को भेजा ज्ञापन

भागलपुर/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। प्रदेश में ग्राम पंचायतों के निवर्तमान प्रधानों को प्रशासक नियुक्त किए…

4 hours ago

दुर्गा प्रतिमा लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली से बाइक की भिड़ंत, युवक गंभीर

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। नवाबगंज थाना क्षेत्र के बाबागंज-मल्हीपुर मार्ग पर सतीजोर गांव के पास…

5 hours ago

रामलीला मेले की व्यवस्थाएं दुरुस्त कराने की मांग, एसडीएम को सौंपा कार्यक्रमों का ब्योरा

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। मिहींपुरवा रामलीला मेला मैदान में आयोजित होने वाले धार्मिक एवं सांस्कृतिक…

5 hours ago

थाना समाधान दिवस में एसडीएम ने सुनीं फरियादियों की समस्याएं, त्वरित निस्तारण के निर्देश

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। मोतीपुर थाने में शनिवार को उपजिलाधिकारी मोनालिसा जौहरी की अध्यक्षता में…

5 hours ago