सड़क पर सब्जी बेचने वालों पर प्रशासन की सख्ती, दो का हुआ चालान — नायब तहसीलदार गोपाल जी के नेतृत्व में कार्रवाई

सलेमपुर/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। नगर क्षेत्र में बढ़ते जाम और सड़क पर फैल रहे अतिक्रमण को रोकने के लिए प्रशासन ने गुरुवार को सख्त कार्रवाई की। उपजिलाधिकारी दिशा श्रीवास्तव के निर्देश पर नायब तहसीलदार गोपाल जी ने पुलिस बल के साथ गांधी चौक से रेलवे स्टेशन रोड तक अभियान चलाया।

निरीक्षण के दौरान सड़क पर लगी सात दुकानों को हटवाकर सब्जी मंडी के अंदर स्थानांतरित किया गया। वहीं, नियमों की अनदेखी करने पर मोनू और सोनू पुत्र सल्लू के खिलाफ चालान की कार्रवाई की गई।

ये भी पढ़ें – डीडीयू गोरखपुर विश्वविद्यालय में विधिक जागरूकता शिविर आयोजित, छात्रों को मिली कानूनी जानकारी

गौरतलब है कि गांधी चौक से रेलवे स्टेशन तक सड़क किनारे सब्जी की दुकानें लगने से लंबे समय से जाम की समस्या बनी हुई थी। कई बार एम्बुलेंस तक इस जाम में फंस जाती थी, जिससे आम जनता को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ता था।

उपजिलाधिकारी दिशा श्रीवास्तव ने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि सुबह 7 बजे से पहले सब्जी लाने वाली गाड़ियां खाली की जाएं और सड़क किनारे किसी भी प्रकार की दुकान न लगाई जाए।

नायब तहसीलदार गोपाल जी ने कहा कि सड़क पर किसी भी प्रकार के अतिक्रमण को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। यह अभियान आगे भी नियमित रूप से जारी रहेगा ताकि नगर क्षेत्र में जाम और अव्यवस्था से जनता को राहत मिल सके।

ये भी पढ़ें – एकता यात्रा का उद्देश्य “एक भारत, आत्मनिर्भर भारत” के संकल्प को सशक्त बनाना है: विजयलक्ष्मी गौतम

Karan Pandey

Recent Posts

NH-730: महराजगंज में ओवरटेक की होड़, दो ट्रेलरों की जोरदार भिड़ंत

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद में राष्ट्रीय राजमार्ग 730 (NH-730) पर रविवार भोर करीब चार…

1 hour ago

नगरा-भीमपुरा मार्ग पर आमने-सामने की टक्कर, युवक गंभीर

बलिया (राष्ट्र की परम्परा)। नगरा-भीमपुरा मार्ग पर स्थित पेट्रोल पंप के समीप शनिवार देर रात…

1 hour ago

अच्छा पेड़–अच्छा फल

✍️ डा० कर्नल आदि शंकर मिश्र ‘आदित्य’ ‘विद्या वाचस्पति’ जीवन सफ़र उनके लिए सुहावना है,जो…

1 hour ago

महराजगंज में होली पर उज्ज्वला की सौगात, 450 महिलाओं को मिला डेमो-चेक

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। होली से पहले महराजगंज की महिलाओं को बड़ी राहत मिली। कलेक्ट्रेट…

1 hour ago

खामेनेई के बाद कौन? ईरान की सत्ता पर किसका होगा नियंत्रण

अमेरिका-इजरायल हमलों के बीच अयातुल्ला अली खामेनेई के मारे जाने के दावों ने ईरान की…

4 hours ago

लखनऊ में मातम: खामेनेई की मौत पर महिलाओं का प्रदर्शन

लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा)। ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई के निधन की खबर…

4 hours ago