प्रदेश में 13 नवंबर की रात रही सबसे ठंडी, हिमालयी हवाओं ने तोड़ा 12 साल का रिकॉर्ड; नवंबर अंत में बढ़ेगी ठंड

उत्तर प्रदेश (राष्ट्र की परम्परा)। गुरुवार की रात पूरे प्रदेश में ठंड ने नया रिकॉर्ड बना दिया। भारतीय मौसम विभाग द्वारा जारी रिपोर्ट के अनुसार, कानपुर परिक्षेत्र में लगातार आ रहीं उत्तर-पश्चिमी हिमालयी हवाओं ने तापमान में भारी गिरावट दर्ज कराई। 13 नवंबर की रात सीएसए की मौसम वेधशाला में न्यूनतम तापमान 8.6 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया, जो पिछले 12 वर्षों में सबसे कम है।
इससे पहले, वर्ष 2013 में इसी दिन न्यूनतम तापमान 7.7 डिग्री सेल्सियस तक पहुँचा था। उसके बाद से यह तापमान कभी 8.6 डिग्री से नीचे नहीं गया।

मौसम विज्ञानियों के अनुसार, उत्तर-पश्चिमी हवाओं की निरंतरता, साफ आसमान और घटते प्रदूषण स्तर ने रात में ठंड को और तेज कर दिया। हालांकि दिन में धूप निकलने के कारण अधिकतम तापमान सामान्य औसत के आसपास बना रहा। कानपुर के बाद इटावा में न्यूनतम तापमान 9.2 डिग्री मापा गया।

वरिष्ठ मौसम विज्ञानी डॉ. एस.एन. सुनील पांडेय ने बताया कि हवाओं की गति भले कम हो, लेकिन उनकी लगातार मौजूदगी से रातें काफी ठंडी हो रही हैं। आगामी दिनों में भी ऐसे ही उतार-चढ़ाव वाले मौसम की संभावना है।
उन्होंने यह भी कहा कि नवंबर के आखिरी सप्ताह में ला-नीना के सक्रिय होने की संभावना है, जिससे प्रदेश में ठंड और बढ़ेगी। 24 और 25 नवंबर को पश्चिमी विक्षोभ के कारण पहाड़ों में बारिश व बर्फबारी होने की संभावना है, जिससे मैदानी इलाकों में कंपकंपी बढ़ सकती है।

सीएसए मौसम विभाग के तकनीकी अधिकारी अजय मिश्रा ने पुष्टि की कि वर्ष 2013 के बाद यह न्यूनतम तापमान सबसे कम दर्ज किया गया है।

Karan Pandey

Recent Posts

पटना जंक्शन वाले महावीर मंदिर जाने से पहले जान लें यह बदलाव, आरती का समय हुआ आधा घंटा पहले

पटना (राष्ट्र की परम्परा)। पटना जंक्शन स्थित प्रसिद्ध श्री महावीर मंदिर में हनुमान जी के…

1 hour ago

हजारीबाग में हाईकोर्ट की अधिवक्ता अनुष्का चक्रवर्ती की संदिग्ध मौत से हड़कंप

SIT गठित; CCTV फुटेज खंगाल रही पुलिस हजारीबाग (राष्ट्र की परम्परा)। झारखंड हाईकोर्ट की अधिवक्ता…

2 hours ago

महिला की मौत से सनसनी, घटनास्थल पर पहुंचे देवरिया के एसपी

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)1। देवरिया जनपद के रुद्रपुर स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) के कर्मचारी…

2 hours ago