Categories: Uncategorized

मुटुन यादव हत्याकांड में शामिल 25 हजार का इनामी अभियुक्त गिरफ्तार

चंदौली(राष्ट्र की परम्परा)
धानापुर पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। एक माह पूर्व हुए मुटुन यादव हत्याकांड में वांछित चल रहे 25,000 रुपये के इनामी अभियुक्त अखिलेश सिंह को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
बीते 1 मई को ग्राम रायपुर निवासी राजकुमार यादव उर्फ मुटुन की बदमाशों ने धानापुर कस्बे के बस स्टैंड के पास गोली मारकर हत्या कर दी थी। मृतक के पुत्र की तहरीर पर थाना धानापुर पर मु0अ0सं0 53/2025 के तहत मामला दर्ज किया गया था। पहले एक अभियुक्त को 8 मई को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है। मुखबिर की सूचना पर शिवपुर, थाना भभुआ, जिला कैमूर (बिहार) निवासी अखिलेश सिंह (28 वर्ष) को गिरफ्तार किया गया।

rkpshomnath

Recent Posts

विमान में बैठ चुके यात्रियों को उतारकर भेजा टर्मिनल, जानिए क्या रही वजह

वाराणसी एयरपोर्ट पर उड़ान से ठीक पहले मचा हड़कंप! वाराणसी ✍️ (राष्ट्र की परम्परा) ।…

39 minutes ago

लखनऊ में सिनेमा का महाकुंभ!

AI हैकाथॉन, गेमिंग और विदेशी फिल्मों का दिखेगा जलवा, 23 अक्टूबर से शुरू होगा फिल्म…

47 minutes ago