डूबने से होने वाली मृत्यु के लिए जिला प्रशासन ने जारी की एडवाइजरी

मऊ ( राष्ट्र की परम्परा ) आगामी मानसून के दृष्टिगत बाढ़ प्रबन्धन की तैयारी के दृष्टिगत जिलाधिकारी प्रवीण मिश्र द्वारा बताया गया कि “वित्तीय वर्ष 2024-25 में प्राकृतिक आपदा से होने वाले मृत्यु में सर्वाधिक मृत्यु तालाब, पोखरों, नदी, नहर व गड्‌ढ़ा में डूबने से हुई है। डूबने के कारण होने वाली जनहानि को न्यूनतम करने के लिए जनमानस को अधिक से अधिक जागरूक करने के उद्देश्य से सावधानी एवं बचाव के उपायों को जिलाधिकारी द्वारा जनपदवासियों से अपील की गई है कि अल्प आयु के बच्चो को जल स्रोत के पास खेलते समय सावधानी पूर्वक निगरानी तथा उन्हे कभी भी अकेले कुओं, नदी, झील, तालाब, पोखर, नहर नाला, गड्ढ़ा, जलप्रपात या अन्य किसी जल स्रोत के समीप न जाने दें।
तैराकी कौशल के अभाव में कुओं, नदी, झील, तालाब, पोखर नहर नाला, गड्‌ढ़ा, जलप्रपात या अन्य किसी जल स्रोत में न जाएं।
नदी, नहर, तालाब, पोखर या अन्य किसी जल स्रोत के पास चेतावनी बोर्ड लगाना जिसमें सुरक्षा-बचाव निर्देश एवं संकेत अंकित हो एवं इसका अनुपालन सुनिश्चित कराना।
डूबने से बचाव हेतु बच्चो की भेद्यता, त्यौहारों के समय संवेदनशील स्थानों और घाटो पर जागरूकता एवं निगरानी तन्त्र स्थापित करना तथा क्या करे और क्या न करे के प्रति लोगों को जागरूक करना।
संवेदनशील स्थानों पर समुदाय के पारंपरिक ज्ञान को जागरूकता बढाने में शामिल करे।
स्कूली बच्चों को जल सुरक्षा, जोखिम न्यूनीकरण एवं प्राथमिक उपचार के उपाय सिखाए।

rkpnews@desk

Recent Posts

देवरिया में सनसनी: ओवरब्रिज पर महिला पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला, राहगीरों ने बचाई जान

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। देवरिया शहर के मालवीय रोड ओवरब्रिज पर सोमवार को उस समय…

2 days ago

अमेरिकी हमले से भड़का ईरान, जॉर्डन में अमेरिकी सैन्य ठिकानों पर दागीं बैलिस्टिक मिसाइलें

तेहरान/वॉशिंगटन (राष्ट्र की परम्परा)। अमेरिका और ईरान के बीच तनाव एक बार फिर खतरनाक स्तर…

2 days ago

अंकित बालियान हत्याकांड: 5 दिन बाद शामली पुलिस का बड़ा एक्शन, एनकाउंटर में सुमित और मोहित ढेर

शामली (राष्ट्र की परम्परा)। हरियाणवी गायक अंकित बालियान हत्याकांड में शामली पुलिस ने बड़ी कार्रवाई…

2 days ago

देवरिया की पूर्व DM दिव्या मित्तल का इस्तीफा, 13 साल की सेवा को कहा अलविदा

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। देवरिया की पूर्व जिलाधिकारी और 2013 बैच की आईएएस अधिकारी दिव्या…

3 days ago

पुलिस ने कांग्रेस प्रवक्ता को किया हाउस अरेस्ट, मुख्यमंत्री को ज्ञापन देने की थी तैयारी

बरहज/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। बरहज विधानसभा क्षेत्र के विकास, बदहाल मोहन सेतु, सोनूघाट से बरहज…

3 days ago