स्टेशनों पर विश्व पर्यावरण संरक्षण का किया गया आयोजन

वाराणसी(राष्ट्र की परम्परा)l मंडल रेल प्रबंधक विनीत कुमार श्रीवास्तव के निर्देशन में एवं वरिष्ठ मंडल यांत्रिक इंजीनियर (ईएनएचएम) अभिषेक राय के नेतृत्व में 22 मई से 5 जून, 2025 तक विश्व पर्यावरण दिवस के संरक्षण पखवाड़ा के अन्तर्गत शनिवार 24.05.2025 को वाराणसी मंडल के बनारस,वाराणसी सिटी, प्रयागराज रामबाग,आजमगढ़, बलिया,गाजीपुर सिटी,भटनी जं., देवरिया सदर,मऊ,छपरा एवं सीवान स्टेशनों पर “विश्व पर्यावरण संरक्षण पखवाड़ा” का आयोजन किया गया । विश्व पर्यावरण दिवस 2025 की थीम “प्लास्टिक प्रदूषण को समाप्त करना” है । इस वर्ष का कार्यक्रम प्लास्टिक प्रदूषण के बढ़ते प्रभावों पर ध्यान केंद्रित करेगा और प्लास्टिक के उपयोग को कम करने, पुनर्चक्रण करने, और स्थायी विकल्पों को बढ़ावा देने के लिए प्रेरित करेगा ।
यह थीम प्लास्टिक प्रदूषण से निपटने के लिए सामूहिक कार्रवाई का आह्वान करती है, जो कि एक गंभीर पर्यावरणीय समस्या है और हमारी धरती, महासागरों, और मानव स्वास्थ्य को नुकसान पहुंचाती है । इसी क्रम मे वाराणसी मंडल के मुख्य स्टेशनों पर विश्व पर्यावरण संरक्षण पखवाड़ा के अंतर्गत कर्मचारी के मध्य प्लास्टिक के उन्मूलन हेतु कार्यशाला का आयोजन किया गया और उन्हें अपशिष्ट प्रबंधन पर भी जानकारी दी गई, एकल उपयोगी प्लास्टिक के उपयोग को कम करने एवं अपशिष्ट के पुनर्चक्रण और प्रकृति पर इसके हानिकारक प्रभाव के बारे में बताया गया और इसकी शुरुआत स्वयं से करने हेतु और दूसरों को भी ऐसा करने हेतु प्रचार प्रसार करने के लिए प्रोत्साहित किया गया ।
पर्यावरण संरक्षण सप्ताह के अंतर्गत जागरूकता रैली निकाली गई, वृक्ष बचाओ-पर्यावरण बचाओ के अंतर्गत नुक्कड़ नाटक का मंचन कर यात्रियों को जागरूक किया गया, स्टेशन पर कूडे के पृथक्करण कर निर्धारित डस्टबीन में डालने हेतु यात्रियों को जागरूक किया गया । साथ ही साथ यात्रियों एवं रेलवे कर्मचारियों को प्लास्टिक के थैले की जगह कपड़े के थैले के प्रयोग पर जोर दिया गया, यात्रियों को स्टेशन पर रखे प्लास्टिक बोतल क्रेशर मशीन के प्रयोग की जानकारी भी दी गई ।
इसके साथ ही साथ मंडल के प्रमुख स्टेशनों पर रेल यात्रियों एवं रेलवे कर्मचारियों मे पर्यावरण के प्रति जन-जागरूकता लाने हेतु सार्वजनिक जागरूकता कार्यशाला, चौपाल, पाम्पलेट वितरण, कपडे के झोले का वितरण, पौधा वितरण, सेल्फी पॉइंट लगाकर, सामूहिक श्रमदान इत्यादि का आयोजन किया गया । उक्त कार्यक्रम को सफल बनाने हेतु वाराणसी मंडल के सभी विभाग के कर्मचारियों ने बढ़-चढ़ कर सहयोग दिया ।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

पुनपुन में दुर्गा प्रतिमा विसर्जन पर बवाल! पुलिस पर लाठीचार्ज का आरोप, विरोध में बंद हुआ पूरा बाजार

महिला सिपाही से दुर्व्यवहार के दावे और ग्रामीणों की पिटाई के आरोपों से गरमाया मामला,…

5 minutes ago

विमान में बैठ चुके यात्रियों को उतारकर भेजा टर्मिनल, जानिए क्या रही वजह

वाराणसी एयरपोर्ट पर उड़ान से ठीक पहले मचा हड़कंप! वाराणसी ✍️ (राष्ट्र की परम्परा) ।…

1 hour ago

लखनऊ में सिनेमा का महाकुंभ!

AI हैकाथॉन, गेमिंग और विदेशी फिल्मों का दिखेगा जलवा, 23 अक्टूबर से शुरू होगा फिल्म…

1 hour ago