माली में बढ़ता आतंक: पाँच भारतीय नागरिकों का अपहरण, दहशत के साये में विदेशी कामगार

माली (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)पश्चिम अफ्रीकी देश माली से एक चिंताजनक खबर सामने आई है। वहां पाँच भारतीय नागरिकों का अपहरण कर लिया गया है। माली में बढ़ती आतंकी गतिविधियों और चरमपंथी हिंसा के बीच यह घटना भारतीय समुदाय के लिए गहरी चिंता का विषय बन गई है।

अधिकारियों ने शनिवार को इस घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि हथियारबंद लोगों ने गुरुवार को पश्चिमी माली के कोबरी क्षेत्र के पास इन भारतीयों को अगवा किया। समाचार एजेंसी एएफपी के अनुसार, सभी पीड़ित स्थानीय विद्युतीकरण परियोजनाओं से जुड़ी एक भारतीय कंपनी में कार्यरत थे।

ये भी पढ़ें –“जब होंठ बोलें दर्द की कहानी — एक छोटा घर का लिप बाम, बड़ी राहत।”

कंपनी के प्रतिनिधि ने बताया कि घटना के बाद बाकी सभी भारतीय कर्मचारियों को राजधानी बमाको सुरक्षित पहुँचा दिया गया है। हालांकि, अब तक किसी भी संगठन ने इस अपहरण की जिम्मेदारी नहीं ली है।

ज्ञात रहे कि माली में पिछले कई वर्षों से अल-कायदा और आईएसआईएस से जुड़े आतंकवादी समूह सक्रिय हैं। इनमें सबसे प्रमुख है जेएनआईएम (इस्लाम और मुसलमानों के समर्थन समूह), जिसने हाल के महीनों में देशभर में हिंसा और ईंधन आपूर्ति पर रोक जैसी सख्त पाबंदियाँ लगाई हैं।

ये भी पढ़ें –पं. लोचन प्रसाद पाण्डेय: दो भाषाओं के सेतु–शिल्पी, जन–मन के सहज कवि

रिपोर्ट्स के मुताबिक, माली में विदेशी नागरिकों के अपहरण की घटनाएँ आम हो चली हैं। इस साल सितंबर में इसी संगठन ने दो अमीराती और एक ईरानी नागरिक का भी अपहरण किया था, जिन्हें कथित तौर पर करीब 5 करोड़ अमेरिकी डॉलर की फिरौती देने के बाद रिहा किया गया।

विशेषज्ञों का कहना है कि माली की राजनीतिक अस्थिरता, बार-बार के तख्तापलट और रूस की ओर झुकाव ने देश की सुरक्षा व्यवस्था को और कमजोर कर दिया है। राजधानी बमाको भले ही सरकारी नियंत्रण में है, लेकिन जेएनआईएम के लगातार विस्तार ने स्थानीय नागरिकों में दहशत फैला दी है।

भारत सरकार की ओर से अभी तक इस अपहरण पर आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं आई है, लेकिन विदेश मंत्रालय स्थिति पर नजर बनाए हुए है।

Editor CP pandey

Recent Posts

मोदी के संस्कृत संदेश से लेकर मेहमानों की थाली तक, BRICS Summit में दिखेगी भारत की खास मेजबानी

नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। भारत में होने वाले 18वें BRICS शिखर सम्मेलन से…

1 hour ago

दिल्ली जाने से पहले पढ़ लें ट्रैफिक अलर्ट, 11 से 13 सितंबर तक इन रास्तों पर असर

दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। राजधानी में 12 और 13 सितंबर 2026 को प्रस्तावित BRICS…

1 hour ago

जल बचाने की मुहिम में जनभागीदारी जरूरी

भारत में जल संकट अब केवल भविष्य की आशंका नहीं, बल्कि वर्तमान की गंभीर चुनौती…

2 hours ago

अस्सी का वह दौर

था, रिश्तों में था प्यार।अब रिश्ते हैं फोन में, सूना है घर-द्वार॥थोड़ा था पर बाँटकर,…

2 hours ago

तंत्र सोता रहा…!

जर्जर इमारतें गिरती रहीं, तंत्र सोता रहा,दीवारों की दरारें खूब चीखती रहीं,हमेशा शहर खामोश होता…

2 hours ago

बाल विकास परियोजना विक्रमजोत में नववे पोषण माह का शुभारंभ किया गया

बस्ती (राष्ट्र की परम्परा)l जिले के ब्लॉक विक्रमजोत सभागार में बाल विकास परियोजना विक्रमजोत में…

13 hours ago