विकास की नई पटरी पर ‘वंदे भारत’ — पीएम मोदी बोले, तीर्थों को जोड़ने वाली यह यात्रा भारत की आत्मा को जगाने वाली है

“चार नई वंदे भारत ट्रेनों के साथ मोदी ने रचा नया अध्याय — तीर्थ, तकनीक और आत्मनिर्भर भारत का संगम”

वाराणसी (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शनिवार को अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी से चार नई ‘वंदे भारत एक्सप्रेस’ ट्रेनों को हरी झंडी दिखाकर देश को एक नई सौगात दी। बनारस रेलवे स्टेशन से रवाना की गई ये अत्याधुनिक ट्रेनें — बनारस-खजुराहो, लखनऊ-सहारनपुर, फिरोजपुर-दिल्ली और एर्नाकुलम-बेंगलुरु मार्गों पर दौड़ेंगी। इस अवसर पर रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी उपस्थित रहे।

ये भी पढ़ें –माली में बढ़ता आतंक: पाँच भारतीय नागरिकों का अपहरण, दहशत के साये में विदेशी कामगार

प्रधानमंत्री मोदी ने इस मौके पर कहा कि “वंदे भारत ट्रेनें सिर्फ रेलगाड़ियां नहीं, बल्कि भारत की नई ऊर्जा और आत्मनिर्भरता का प्रतीक हैं।” उन्होंने बताया कि देश के अनगिनत तीर्थस्थल अब वंदे भारत नेटवर्क से जुड़ रहे हैं, जिससे भारत की संस्कृति, आस्था और विकास की यात्रा एक सूत्र में बंध रही है।

मोदी ने कहा कि भारत में सदियों से तीर्थ यात्राएं केवल देवदर्शन का माध्यम नहीं रही हैं, बल्कि यह देश की आत्मा को जोड़ने वाली परंपरा हैं। उन्होंने कहा, “प्रयागराज, अयोध्या, हरिद्वार, चित्रकूट, कुरुक्षेत्र जैसे तीर्थ क्षेत्र हमारी आध्यात्मिक चेतना के केंद्र हैं। अब जब ये पावन धाम वंदे भारत नेटवर्क से जुड़ रहे हैं, तो यह भारत की संस्कृति और विकास को एक साथ जोड़ने का प्रतीक है।”

प्रधानमंत्री ने गर्व से कहा कि “वंदे भारत भारतीयों की, भारतीयों द्वारा, भारतीयों के लिए बनी ट्रेन है।” यह आधुनिकता, दक्षता और स्वदेशी नवाचार का संगम है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में वंदे भारत, नमो भारत और अमृत भारत जैसी ट्रेनें भारतीय रेलवे के भविष्य की नई नींव रख रही हैं।

मोदी ने यह भी कहा कि वंदे भारत का निर्माण अभियान न सिर्फ रेलवे को बल्कि पूरे भारत को रूपांतरित करने की दिशा में एक मील का पत्थर साबित होगा। “अब तो विदेशी यात्री भी वंदे भारत देखकर अचंभित होते हैं। यह विकसित भारत की दिशा में बढ़ते आत्मविश्वास का प्रतीक है।”

प्रधानमंत्री की इस पहल से न केवल यात्रा सुगम होगी, बल्कि तीर्थ, पर्यटन और व्यापार को भी एक नई गति मिलेगी। वाराणसी से रवाना हुई ये ट्रेनें भारत की नई पहचान और आत्मगौरव की प्रतीक बन चुकी हैं।

Editor CP pandey

Recent Posts

स्वरोजगार योजनाओं में तेजी लाने और निवेश बढ़ाने पर प्रशासन का फोकस

डीएम ने बैंकों और विभागों को समयबद्ध लक्ष्य पूरा करने के दिए निर्देश, जीबीसी 5.0…

12 hours ago

माय भारत पोर्टल से जोड़ने के लिए डीएम ने सभी विभागों को दिए निर्देश, उत्कृष्ट स्वयंसेवकों को मिलेगा सम्मान

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिलाधिकारी आलोक कुमार की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में…

12 hours ago

45वें दीक्षांत समारोह से पहले गांवों में प्रतिभा का उत्सव, ‘मेरी मां’ विषय पर विद्यार्थियों ने दिखाई रचनात्मकता

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के 45वें दीक्षांत समारोह के तहत गोद…

12 hours ago

कस्बा चौकी सिकंदरपुर में जीर्णोद्धारित कार्यालय एवं नई बैरक का लोकार्पण

सिकंदरपुर /बलिया (राष्ट्र की परम्परा) कस्बा चौकी सिकंदरपुर परिसर में शुक्रवार को जीर्णोद्धारित कार्यालय तथा…

12 hours ago

घर के बाहर सो रही महिला की धारदार हथियार से हत्या, गांव में सनसनी

रात में हुए विवाद के बाद वारदात की आशंका,फोरेंसिक टीम ने जुटाए साक्ष्य, आरोपितों की…

12 hours ago

30 जुलाई तक करें पंजीकरण, बीबीएयू ने जारी किया स्नातक प्रवेश काउंसलिंग कार्यक्रम

लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा)। बाबासाहेब भीमराव अंबेडकर विश्वविद्यालय (बीबीएयू) ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 के स्नातक…

13 hours ago