छठ पूजा स्थल पर कब्जे को लेकर कोथ गांव में तनाव

सिकंदरपुर /बलिया (राष्ट्र की परम्परा)l कोथ में शुक्रवार को छठ पूजा स्थल को लेकर बड़ा विवाद खड़ा हो गया। ग्राम समाज की आराजी संख्या 884, जिस पर पिछले पचास वर्षों से छठ पूजा का आयोजन होता आ रहा है, अब विवादों के घेरे में आ गई है।
ग्रामीणों का आरोप है कि अनवारुल इस्लाम पुत्र रमजानुल इस्लाम द्वारा भूमि को अपनी बताकर चन्दगी राम पुत्र मेहीलाल और संदीप प्रजापति पुत्र चन्द्रशेखर प्रजापति के साथ मिलकर उक्त भूमि पर कब्जे का प्रयास किया जा रहा है। उनका कहना है कि ये लोग जानबूझकर छठ पूजा में अवरोध डालने का प्रयास कर रहे हैं।
मामला तब तूल पकड़ गया जब शुक्रवार दोपहर पूजा स्थल पर बनी पक्की बेदियां क्षतिग्रस्त पाई गईं। कुछ बेदियां पानी में फेंकी मिलीं, तो कुछ झाड़ियों में पड़ी थीं। इस घटना से गांव की महिलाएं और श्रद्धालु आक्रोशित हो उठे। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि कुछ अराजक तत्व जान बूझकर माहौल बिगाड़ने और तनाव फैलाने की कोशिश कर रहे हैं। उनका कहना है यह भूमि हमारी आस्था और परंपरा से जुड़ी है। यहाँ दशकों से छठ पर्व पूरे सामूहिक सौहार्द और भाईचारे के साथ मनाया जाता है, कभी किसी को कोई आपत्ति नहीं रही। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया। फिलहाल पुलिस ने शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए क्षेत्र में गश्त तेज कर दी है।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

सरकारी योजना का लाभ पाने का मौका, जरूरी दस्तावेजों के साथ 31 जुलाई को पहुंचें हाटा

कुशीनगर।(राष्ट्र की परम्परा) जनपद के दिव्यांगजनों के लिए राहत भरी खबर है। उत्तर प्रदेश शासन…

21 hours ago

यात्रियों की सुरक्षा के लिए देवरिया स्टेशन पर चला विशेष चेकिंग अभियान

देवरिया रेलवे स्टेशन पर चला सघन सुरक्षा अभियान, डॉग स्क्वाड व बम निरोधक दस्ते ने…

2 days ago

घर में घुसे जहरीले कोबरा ने ली मासूम की जान, 10 वर्षीय सपना की मौत से गांव में मातम

निचलौल रेफर के बाद जिला अस्पताल ले जाते समय रास्ते में तोड़ा दम, रेस्क्यू टीम…

2 days ago

बीबीएयू में राष्ट्रीय मीडिया कार्यशाला, जिम्मेदार पत्रकारिता और फैक्ट-चेकिंग पर दिया गया जोर

लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा)। बाबासाहेब भीमराव अम्बेडकर विश्वविद्यालय (बीबीएयू) में शनिवार को जनसंचार एवं पत्रकारिता…

3 days ago

भूगोल की पढ़ाई के खुले नए रास्ते, अब किसी भी संकाय के छात्र ले सकेंगे प्रवेश

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय की विद्या परिषद ने भूगोल विषय की…

3 days ago

भाजपा नेताओं ने कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही का किया भव्य स्वागत

बभनान/बस्ती(राष्ट्र की परम्परा)उत्तर प्रदेश सरकार के कृषि मंत्री एवं पूर्व प्रदेश अध्यक्ष भाजपा सूर्य प्रताप…

3 days ago