किसान दिवस पर डीएम ने सुनी किसानों की समस्याएं, खाद वितरण में सख्ती 9 दुकानों के लाइसेंस रद्द, 40 निलंबित

रबी की फसल हेतु नई व्यवस्था — किसानों को मिलेगा टोकन, पराली जलाने पर होगी सख्त कार्रवाई

महराजगंज(राष्ट्र की परम्परा)। विकास भवन सभागार में जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा की अध्यक्षता में किसान दिवस का आयोजन किया गया।
जिलाधिकारी ने विभिन्न क्षेत्रों से आए किसानों की समस्याओं को गंभीरता से सुना और संबंधित विभागीय अधिकारियों को किसानों की हर संभव मदद करने के निर्देश दिए।उन्होंने कहा कि किसान दिवस हर माह के तीसरे बुधवार को आयोजित किया जाता है ताकि किसानों की समस्याओं पर विस्तार से विचार किया जा सके। खरीफ सीजन में खाद की समस्या को लेकर हुई कार्रवाई की जानकारी देते हुए उन्होंने बताया कि 415 दुकानों पर छापेमारी की गई, जिसमें 9 दुकानों के लाइसेंस रद्द, 40 से अधिक दुकानों को निलंबित किया गया तथा एफआईआर दर्ज कराई गई है।
रबी सीजन की तैयारी को लेकर उन्होंने बताया कि नई टोकन व्यवस्था लागू की जा रही है, जिसके तहत किसान अपने रकबे के अनुसार टोकन प्राप्त कर किसी भी समिति या अधिकृत दुकान से उचित दर पर खाद प्राप्त कर सकेंगे।उन्होंने किसानों को मोटे अनाज जैसे जौ,चना और मक्का की खेती को बढ़ावा देने की सलाह दी, कहा—जौ न केवल पौष्टिक है बल्कि धार्मिक कार्यों में भी उपयोगी है।
उन्होंने पराली प्रबंधन पर जोर देते हुए स्पष्ट कहा कि पराली जलाने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने बताया कि सेटेलाइट तकनीक से क्षेत्रवार निगरानी की जा रही है और पराली जलाने की सूचना मिलने पर कार्रवाई तय है।
पुलिस अधीक्षक सोमेंद्र मीना ने किसानों को आश्वस्त किया कि सीमावर्ती इलाकों में खाद की तस्करी रोकने के लिए पुलिस और एसएसबी पूरी तरह सतर्क है। उन्होंने किसानों से आग्रह किया कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना सीधे उनके सीयूजी नंबर पर दें।
जिला कृषि अधिकारी शैलेन्द्र प्रताप सिंह ने बताया कि डीएपी व यूरिया की पर्याप्त उपलब्धता है, और किसी भी समस्या की स्थिति में तत्काल कार्रवाई की जाएगी।जिला उद्यान अधिकारी ने भी खाद उपलब्धता और किसानों को सहूलियत देने के प्रयासों की जानकारी दी।किसान दिवस पर जहीर खान, सुरेन्द्र पटेल, वीरेंद्र चौरसिया, हरिशंकर यादव, राजीव दुबे सहित अन्य किसानों ने भी अपने विचार रखे।
कार्यक्रम में डीडीओ बी.एन. कन्नौजिया, डीडी एजी संजीव कुमार, जिला कृषि व उद्यान विभाग के अधिकारी एवं बड़ी संख्या में किसान उपस्थित रहें।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

बंद कताई मिलों की जमीन पर खड़ा होगा नया उद्योग संसार, यूपी में बनेंगे पांच टेक्सटाइल पार्क

गुजरात-महाराष्ट्र के कारोबारियों की यूपी पर नजर, पांच जिलों में टेक्सटाइल पार्क की तैयारी अभिषेक…

2 hours ago

दो पक्षों का विवाद सुलझाना पड़ा भारी, युवक पर चाकू से हमला

गोपालगंज (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)नगर थाना क्षेत्र के जंगलिया मोहल्ले में शनिवार को दो पक्षों…

2 hours ago

हत्या के चार साल पुराने मामले में एक अभियुक्त गिरफ्तार, पेड़ से लटका मिला था युवक का शव

सिवान (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। एमएच नगर थाना क्षेत्र के पुरैना बलमडीह चंवर में करीब…

2 hours ago

पटना जंक्शन पर घंटों चला सघन तलाशी अभियान, डॉग स्क्वॉड ने चप्पे-चप्पे को खंगाला

बम के धमकी के बाद प्लेटफॉर्म से ट्रेनों तक चला सघन जांच अभियान पटना (राष्ट्र…

2 hours ago

शोर मचाता रहा दुकानदार, तेज रफ्तार बाइक से निकल गए दो बदमाश; पुलिस तलाश में जुटी

जाँच करती पुलिस बलियापुर में ज्वेलर्स से आभूषणों से भरा बैग छीना, बाइक सवार बदमाश…

2 hours ago

सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खबर, योगी सरकार ने तय किया नया लक्ष्य

यूपी के युवाओं के लिए बड़ा ऐलान: छह महीने में एक लाख नियुक्ति पत्र देने…

2 hours ago