बरहज/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। मिशन शक्ति फेज-5 के द्वितीय चरण के तहत शनिवार को थाना बरहज पुलिस ने नगरपालिका के वार्ड पटेल नगर पश्चिमी स्थित मदरसा मिराजउलम में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया। इस दौरान महिलाओं और बालिकाओं को सुरक्षा, साइबर अपराध से बचाव तथा सरकारी सहायता के लिए उपलब्ध हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी गई।
पुलिस टीम ने बताया कि किसी भी आपात स्थिति में 112 पर पुलिस सहायता ली जा सकती है। साइबर अपराध से संबंधित शिकायत के लिए 1930, महिला सुरक्षा के लिए 1090 वूमेन पावर लाइन और 181 वूमेन हेल्पलाइन का उपयोग किया जा सकता है। इसके अलावा 102 गर्भवती महिलाओं एवं नवजात शिशुओं के लिए एंबुलेंस सेवा, 108 आपातकालीन एंबुलेंस तथा 1098 चाइल्ड हेल्पलाइन के बारे में भी जानकारी दी गई।
कार्यक्रम में महिलाओं को सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं से भी अवगत कराया गया। इनमें प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना, निराश्रित महिला पेंशन योजना, मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना, उत्तर प्रदेश राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन, राष्ट्रीय पोषण मिशन और मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना सहित अन्य योजनाएं शामिल रहीं।
पुलिस कर्मियों ने बालिकाओं को किसी भी तरह की परेशानी या असुरक्षा की स्थिति में बिना संकोच पुलिस अथवा संबंधित हेल्पलाइन से संपर्क करने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम का उद्देश्य महिलाओं और बालिकाओं में सुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाने के साथ उन्हें उपलब्ध सरकारी सहायता एवं अधिकारों की जानकारी देना रहा।
इस अवसर पर उपनिरीक्षक सर्वेश कुमार सिंह, कांस्टेबल विनय कुमार तिवारी, महिला कांस्टेबल वर्षा पाठक और महिला कांस्टेबल रीमा गुप्ता सहित अन्य पुलिसकर्मी मौजूद रहे।
सोते समय सिर पर धारदार हथियार से किए चार वार, 17 संदिग्धों से पूछताछ के…
25 साल से सेवा सुरक्षा की आस, शिक्षकों ने कैशलेस चिकित्सा योजना का किया सांकेतिक…
बलिया (राष्ट्र की परम्परा)। रसड़ा क्षेत्र के मुस्तफाबाद गांव में मां-बेटी की हत्या के मामले…
देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। शहर के कसया रोड स्थित गायत्री मंदिर के पास पोखरे में…
सेवा संकल्प अभियान में विकास प्रदर्शनी का शुभारंभ, केंद्र-प्रदेश की योजनाओं और उपलब्धियों की दिखी…
यूपी पंचायत चुनाव 2026: आरक्षण से पहले पांच चीजें बदल सकती हैं चुनावी गणितपरिसीमन, मतदाता…