मेडिकल कॉलेज के पूर्व प्राचार्य को शासन से राहत, देवरिया वापसी की अटकलें ते
देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। राजकीय मेडिकल कॉलेज से जुड़े एक पुराने मामले में शासन स्तर से पूर्व प्राचार्य को राहत मिलने की खबर के बाद उनकी दोबारा देवरिया वापसी को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं। हालांकि, उनकी वापसी को लेकर अभी आधिकारिक रूप से कोई अंतिम निर्णय सामने नहीं आया है।
करीब नौ महीने पहले मेडिकल कॉलेज परिसर की पानी की टंकी में एक इंजीनियर का शव मिलने के बाद पूरे मामले ने गंभीर रूप ले लिया था। शव पर चोट के निशान पाए जाने की बात सामने आई थी। इस घटना के बाद मेडिकल कॉलेज प्रशासन की कार्यप्रणाली और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी सवाल उठे थे।
इसी प्रकरण में लापरवाही के आरोपों के चलते तत्कालीन प्राचार्य को शासन स्तर से अटैच किया गया था। उस समय प्राचार्य के विरोध में जनप्रतिनिधियों और अन्य स्तरों पर नाराजगी की चर्चाएं भी सामने आई थीं। मामले को लेकर विरोध-प्रदर्शन होने की बात भी कही गई थी।
अब शासन स्तर से पूर्व प्राचार्य को विभागीय स्तर पर राहत मिलने की सूचना के बाद उनकी संभावित वापसी को लेकर मेडिकल कॉलेज और स्थानीय राजनीतिक हलकों में चर्चा शुरू हो गई है। यदि उन्हें दोबारा देवरिया की जिम्मेदारी मिलती है तो यह प्रशासनिक स्तर पर एक महत्वपूर्ण घटनाक्रम माना जाएगा।
वहीं, इंजीनियर की मौत से जुड़े मामले की पुलिस जांच और उसके अंतिम निष्कर्ष को लेकर भी लोगों की नजर बनी हुई है। शव मिलने की घटना के बाद उठे सवालों का पूरी तरह समाधान जांच के अंतिम परिणाम और आधिकारिक कार्रवाई से ही स्पष्ट हो सकेगा।
मेडिकल कॉलेज में वर्तमान प्राचार्य के कार्यकाल में व्यवस्थाओं में सुधार को लेकर भी चर्चा रही है। ऐसे में पूर्व प्राचार्य की संभावित वापसी की खबर ने कर्मचारियों, जनप्रतिनिधियों और स्थानीय लोगों के बीच नई चर्चाओं को जन्म दे दिया है।
फिलहाल सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि शासन के स्तर से पूर्व प्राचार्य को मिली राहत के बाद आगे उनकी तैनाती कहां होती है। आधिकारिक आदेश सामने आने के बाद ही उनकी देवरिया वापसी की स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।
लंबित मांगों पर कार्रवाई नहीं हुई तो 22 सितंबर से अतिरिक्त हल्कों का बहिष्कार गोरखपुर…
डाक विभाग का राजस्व 55 फीसदी बढ़ा, पोस्टल वारियर्स अभियान की समीक्षापोस्टमास्टर जनरल कृष्ण कुमार…
सोते समय सिर पर धारदार हथियार से किए चार वार, 17 संदिग्धों से पूछताछ के…
25 साल से सेवा सुरक्षा की आस, शिक्षकों ने कैशलेस चिकित्सा योजना का किया सांकेतिक…
बरहज/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। मिशन शक्ति फेज-5 के द्वितीय चरण के तहत शनिवार को थाना…
बलिया (राष्ट्र की परम्परा)। रसड़ा क्षेत्र के मुस्तफाबाद गांव में मां-बेटी की हत्या के मामले…