उत्तरकाशी में फंसा ट्रैकर्स का दल, रेस्क्यू के लिए सेना को बुलाया गया, राजनाथ ने CM धामी से की बात

देहरादून उत्तराखंड से एक बड़ी खबर आ रही है। मौसम ने करवट ली और पहाड़ों पर बर्फबारी शुरू हो गई जिसकी वजह से द्रौपदी का डंडा में हिमस्खलन की चपेट में 29 लोग आ गए हैं। बताया जा रहा है कि यह सभी उत्तरकाशी स्थित नेहरू पर्वतारोहण संस्थान के प्रशिक्षणार्थी थे। इसको लेकर उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से मदद मांगी है। केंद्र सरकार की ओर से इस पूरे अभियान में हर संभव मदद का भरोसा दिया गया है। फिलहाल राहत और बचाव कार्य जोरों पर है। अब तक 8 लोगों को सुरक्षित बचाया गया है। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने ट्वीट कर लिखा कि उत्तरकाशी में नेहरू पर्वतारोहण संस्थान द्वारा किए गए पर्वतारोहण अभियान में भूस्खलन के कारण बहुमूल्य जानमाल के नुकसान से गहरा दुख हुआ। अपने प्रियजनों को खोने वाले शोक संतप्त परिवारों के प्रति मेरी संवेदनाएं।

राजनाथ ने आगे लिखा कि सीएम उत्तराखंड पुष्कर सिंह धामी से बात की है और स्थिति का जायजा लिया। फंसे हुए पर्वतारोहियों की मदद के लिए बचाव कार्य जारी है। मैंने वायुसेना को बचाव और राहत अभियान चलाने का निर्देश दिया है। सभी की सुरक्षा और सलामती के लिए प्रार्थना। वायुसेना ने बताया कि उत्तरकाशी क्षेत्र में बचाव और राहत कार्यों के लिए IAF द्वारा 2 चीता हेलीकॉप्टर तैनात  किया गया है। अन्य सभी हेलिकॉप्टरों के बेड़े को किसी भी अन्य आवश्यकता के लिए स्टैंडबाय पर रखा गया है। वहीं, धामी ने कहा कि द्रौपदी का डांडा-2 पर्वत चोटी में हिमस्खलन में फंसे प्रशिक्षार्थियों को जल्द से जल्द सकुशल बाहर निकालने के लिए NIM की टीम के साथ जिला प्रशासन, NDRF, SDRF, सेना और ITBP के जवानों द्वारा तेजी से राहत एवं बचाव कार्य चलाया जा रहा है।

Editor CP pandey

Recent Posts

एकमुश्त कर जमा योजना से वाहन स्वामियों को बड़ी राहत

कुशीनगर (राष्ट्र की परम्परा)। कुशीनगर में आयोजित परिवहन कर मेला छोटे व्यवसायिक वाहन स्वामियों के…

9 minutes ago

आगरा मंडल में कर वसूली समीक्षा, जिलों को सख्त निर्देश

आगरा (राष्ट्र की परम्परा)। उत्तर प्रदेश के आगरा मंडल में राजस्व संग्रह और जन शिकायत…

20 minutes ago

ट्राम्बे इंजन हटाने पर बवाल, धरोहर बनाम विकास बहस तेज

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। पर्यटन विकास के दावों के बीच एकमा डिपो स्थित ऐतिहासिक ट्राम्बे…

21 minutes ago

जमीन फर्जीवाड़ा केस में लखीसराय उपसभापति गिरफ्तार

बिहार (राष्ट्र की परम्परा)। लखीसराय में जमीन फर्जीवाड़ा मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए पुलिस…

1 hour ago

महंगा अमेरिकी तेल या सस्ता रूसी? भारत की दुविधा

वैश्विक ऊर्जा बाजार में अमेरिका, रूस, ईरान और चीन के बीच चल रहा तेल खरीद…

1 hour ago

महराजगंज: साजिश या लापरवाही? कशमरिंया में पराली भंडार में भीषण आग, किसानों को लाखों का नुकसान

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। जिले के मिठौरा ब्लॉक अंतर्गत सिंदुरिया थाना क्षेत्र के ग्राम कशमरिंया…

1 hour ago