हरि गोविन्द मौर्य/देवरिया /(राष्ट्र की परम्परा)। देवरिया जिले के मुख्य चिकित्सा अधिकारी के कार्यालय के बाबू द्वारा 10 हजार रुपये रिश्वत मांगने का वीडियो वायरल हो रहा है।
ताजा घटनाक्रम के अनुसार एक परिवार के लोग एक क्लेम की निपटारे के लिए देवरिया मुख्य चिकित्साधिकारी के कार्यालय में कागजात जमा किये,और स्वास्थ्य विभाग में जमी हुई भ्रष्टाचार की वजह से कई दिन से चक्कर काट रहें हैं, पर स्वास्थ्य विभाग बिना कुछ रिश्वत लिए कार्य ही क्यों करेगा।
तब पीड़ित ने कुछ रुपये दिए,जिस पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी के कार्यालय बाबू ने कम रुपये कहते हुए पैसे फेंक दिए और 10 हजार रुपए मांगने लगे,वायरल वीडियो में वे साफ साफ कहते नजर आ रहें हैं कि मैं अकेले नही रखता ऊपर के अधिकारियों को भी देना पड़ता है,सब कार्य का रिश्वत का रेट तय है, एक क्लेम का 10 हजार लगता है उतना दो तभी होगा।
ऐसे में उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक कुछ दिन पहले ही जिले का निरीक्षण करके गए हैं फिर भी उन्ही के मंत्रालय के विभाग द्वारा रिश्वत इतने जोर शोर से मांगना साफ साफ दिखता है कि ,रिश्वत का पैसा ऊपर कहाँ कहाँ तक जाता है।
इस मामले की सत्यता के लिए मुख्य चिकित्सा अधिकारी देवरिया से राष्ट्र की परम्परा ने बात की तो उन्होंने बताया कि इस वीडियो की जांच कराई जा रही है,अभी त्योहार की वजह से कार्यालय बन्द है,खुलते ही सत्यता सामने आ जायेगी।
राष्ट्र की परम्परा इस वीडियो की सत्यता की पुष्टि नहीं करता है।
फोटो goo पीलीभीत में वोटर लिस्ट का बड़ा खेल! 10,470 प्रविष्टियों में मिली गड़बड़ी, दो…
गहरा केंद्र होने से व्यापक नुकसान की तत्काल सूचना नहीं ल्हासा (ए./राष्ट्र की परम्परा)। तिब्बत…
किराये के मकान में चल रहा था देह व्यापार! मजिस्ट्रेट-पुलिस की छापेमारी में फोन पर…
देवरिया में दर्द से राहत की नई उम्मीद! विधायक शलभ मणि त्रिपाठी और जिला पंचायत…
लखनऊ में शिवा शर्मा मौत मामले में बड़ा एक्शन! ‘ब्लैकमेलिंग क्वीन’ श्रद्धा दुबे, बहन रश्मि…
बलिया (राष्ट्र की परम्परा)। महथापार निवासी बीरबल वर्मा को उनके पैतृक मकान में हिस्सेदारी दिलाने…