पटना (राष्ट्र की परम्परा)। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2026 के अवसर पर शिक्षकों, विद्यार्थियों और अभिभावकों में योग के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से टीचर्स ऑफ बिहार द्वारा आयोजित “अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस विशेष ऑनलाइन क्विज प्रतियोगिता-2026” को व्यापक सफलता मिली। प्रतियोगिता में 3,000 से अधिक प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और सफलतापूर्वक क्विज पूर्ण करने वाले सभी प्रतिभागियों को निःशुल्क डिजिटल प्रमाणपत्र प्रदान किया गया।
ऑनलाइन क्विज प्रतियोगिता में योग के महत्व, इतिहास और स्वास्थ्य लाभों से जुड़े रोचक एवं ज्ञानवर्धक प्रश्न शामिल किए गए थे। इस पहल के माध्यम से प्रतिभागियों को योग के प्रति जागरूक करने और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित किया गया।
टीचर्स ऑफ बिहार के फाउंडर शिव कुमार और टेक्निकल टीम लीडर ई. शिवेंद्र प्रकाश सुमन ने कहा कि डिजिटल माध्यम से आयोजित ऐसी रचनात्मक गतिविधियों का उद्देश्य शिक्षा के साथ-साथ स्वास्थ्य और जीवनशैली से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों के प्रति लोगों को जागरूक करना है। उन्होंने कहा कि योग भारतीय संस्कृति की अमूल्य धरोहर है और इसे जन-जन तक पहुंचाने के लिए ऐसे प्रयास आगे भी जारी रहेंगे।
क्विज क्रिएटर अनुपमा प्रियदर्शिनी और क्विज ऑर्गनाइजर मृत्युंजयम ने बताया कि प्रतियोगिता को लेकर शिक्षकों, विद्यार्थियों और अभिभावकों में काफी उत्साह देखने को मिला। प्रतिभागियों की सक्रिय भागीदारी ने इस आयोजन को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
प्रदेश प्रवक्ता रंजेश कुमार और प्रदेश मीडिया संयोजक मृत्युंजय कुमार ने कहा कि टीचर्स ऑफ बिहार नवाचार, डिजिटल लर्निंग और शैक्षणिक गतिविधियों के माध्यम से शिक्षकों एवं विद्यार्थियों को जोड़ने का कार्य लगातार कर रहा है। भविष्य में भी इसी प्रकार की ज्ञानवर्धक और प्रेरणादायक गतिविधियों का आयोजन किया जाता रहेगा।
आयोजकों ने सभी प्रतिभागियों, शिक्षकों और सहयोगियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि “करें योग, रहें निरोग” का संदेश समाज के हर वर्ग तक पहुंचाना इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य है।
जिला ताइक्वांडो चैंपियनशिप में गर्ग इंटर कॉलेज के खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन देवरिया (राष्ट्र की…
डोर-टू-डोर कूड़ा कलेक्शन जल्द शुरू कराने की तैयारी, डीएम ज्ञानेंद्र सिंह ने सफाई व्यवस्था को…
ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन ने डीएम को सौंपा ज्ञापन, विभागीय पक्ष और कार्रवाई की जानकारी उपलब्ध…
पुलिस लाइन में एक दिवसीय कार्यशाला, विशेषज्ञ प्रशिक्षकों ने पुलिसकर्मियों को दिया व्यावहारिक प्रशिक्षण गोरखपुर…
बारिश के बीच 500 मीटर तक वाहनों की कतार, दोपहिया वाहन चालक सबसे अधिक परेशान…
29 सितंबर को अधिसूचना, 6 अक्टूबर तक नामांकन; 23 अक्टूबर को मतदान और 27 अक्टूबर…