Monday, June 22, 2026
Homeबिहार प्रदेशअंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर टीचर्स ऑफ बिहार की अनूठी पहल, 3000 से...

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर टीचर्स ऑफ बिहार की अनूठी पहल, 3000 से अधिक प्रतिभागियों ने ऑनलाइन क्विज में लिया हिस्सा

सफल प्रतिभागियों को प्रदान किया गया निःशुल्क डिजिटल प्रमाणपत्र

पटना (राष्ट्र की परम्परा) अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2026 के अवसर पर शिक्षकों, विद्यार्थियों और अभिभावकों में योग के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से टीचर्स ऑफ बिहार द्वारा आयोजित “अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस विशेष ऑनलाइन क्विज प्रतियोगिता-2026” को व्यापक सफलता मिली। प्रतियोगिता में 3,000 से अधिक प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और सफलतापूर्वक क्विज पूर्ण करने वाले सभी प्रतिभागियों को निःशुल्क डिजिटल प्रमाणपत्र प्रदान किया गया।

ऑनलाइन क्विज प्रतियोगिता में योग के महत्व, इतिहास और स्वास्थ्य लाभों से जुड़े रोचक एवं ज्ञानवर्धक प्रश्न शामिल किए गए थे। इस पहल के माध्यम से प्रतिभागियों को योग के प्रति जागरूक करने और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित किया गया।

टीचर्स ऑफ बिहार के फाउंडर शिव कुमार और टेक्निकल टीम लीडर ई. शिवेंद्र प्रकाश सुमन ने कहा कि डिजिटल माध्यम से आयोजित ऐसी रचनात्मक गतिविधियों का उद्देश्य शिक्षा के साथ-साथ स्वास्थ्य और जीवनशैली से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों के प्रति लोगों को जागरूक करना है। उन्होंने कहा कि योग भारतीय संस्कृति की अमूल्य धरोहर है और इसे जन-जन तक पहुंचाने के लिए ऐसे प्रयास आगे भी जारी रहेंगे।

क्विज क्रिएटर अनुपमा प्रियदर्शिनी और क्विज ऑर्गनाइजर मृत्युंजयम ने बताया कि प्रतियोगिता को लेकर शिक्षकों, विद्यार्थियों और अभिभावकों में काफी उत्साह देखने को मिला। प्रतिभागियों की सक्रिय भागीदारी ने इस आयोजन को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

प्रदेश प्रवक्ता रंजेश कुमार और प्रदेश मीडिया संयोजक मृत्युंजय कुमार ने कहा कि टीचर्स ऑफ बिहार नवाचार, डिजिटल लर्निंग और शैक्षणिक गतिविधियों के माध्यम से शिक्षकों एवं विद्यार्थियों को जोड़ने का कार्य लगातार कर रहा है। भविष्य में भी इसी प्रकार की ज्ञानवर्धक और प्रेरणादायक गतिविधियों का आयोजन किया जाता रहेगा।

आयोजकों ने सभी प्रतिभागियों, शिक्षकों और सहयोगियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि “करें योग, रहें निरोग” का संदेश समाज के हर वर्ग तक पहुंचाना इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments