लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा)। राष्ट्रीय समानता दल के प्रदेश अध्यक्ष संजयदीप कुशवाहा ने उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री एवं स्वास्थ्य मंत्री ब्रजेश पाठक से मुलाकात कर जनपद देवरिया की स्वास्थ्य सेवाओं से जुड़ी विभिन्न समस्याओं को उनके समक्ष उठाया। इस दौरान उन्होंने स्वास्थ्य व्यवस्थाओं में सुधार और चिकित्सकों की तैनाती को लेकर एक विस्तृत ज्ञापन भी सौंपा।
ज्ञापन में बताया गया कि जनपद देवरिया पहले से ही चिकित्सकों और स्वास्थ्य कर्मचारियों की कमी का सामना कर रहा है। ऐसे में मुख्य चिकित्सा अधिकारी द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (पीएचसी) के अधीक्षकों एवं प्रभारियों के बड़े पैमाने पर किए गए स्थानांतरणों से स्वास्थ्य सेवाएं प्रभावित हुई हैं।
संजयदीप कुशवाहा ने कहा कि कई स्वास्थ्य केंद्रों की कार्यप्रणाली बाधित हुई है, जिससे मरीजों को आवश्यक चिकित्सा सुविधाएं प्राप्त करने में कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने मांग की कि हाल ही में किए गए स्थानांतरण आदेशों की उच्चस्तरीय समीक्षा कराई जाए और जनहित के प्रतिकूल स्थानांतरणों को निरस्त अथवा संशोधित किया जाए।
उन्होंने यह भी मांग की कि जनपद देवरिया में चिकित्सकों एवं स्वास्थ्य कर्मचारियों के रिक्त पदों पर शीघ्र नियुक्तियां सुनिश्चित की जाएं, ताकि ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाया जा सके।
उप मुख्यमंत्री एवं स्वास्थ्य मंत्री ब्रजेश पाठक ने प्रतिनिधिमंडल की बातों को गंभीरता से सुना और जनहित से जुड़े मुद्दों पर आवश्यक परीक्षण एवं उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया।
संजयदीप कुशवाहा ने कहा कि स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ करना सरकार की प्राथमिकता होनी चाहिए और ग्रामीण क्षेत्रों के गरीब एवं जरूरतमंद लोगों तक बेहतर चिकित्सा सुविधाएं पहुंचाना समय की आवश्यकता है।
गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। महायोगी गोरखनाथ विश्वविद्यालय के कृषि संकाय में शुक्रवार को "सतत कृषि…
शिक्षक एमएलसी चुनाव: बदलाव की मांग तेज संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। गोरखपुर-अयोध्या शिक्षक…
भागलपुर/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)l ग्रामीण क्षेत्रों में आवास निर्माण को लेकर व्याप्त समस्याओं और खामियों को…
देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। जिला सोनार समाज की आवश्यक बैठक पेड़ा गली, मालवीय रोड स्थित…
बसपा के कद्दावर नेता और रसड़ा विधायक उमाशंकर सिंह का निधन, पूर्वांचल की राजनीति में…
संतकबीरनगर (राष्ट्र की परम्परा)। राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) मेहदावल के प्रधानाचार्य उदय नारायण ने…