राज्य शिक्षक पुरस्कार से सम्मानित शिक्षक के नेतृत्व में शिक्षकों ने की विद्यालय की सफाई

राजापाकड़ कुशीनगर(राष्ट्र की परम्परा)24 सितम्बर..

स्वच्छता पखवाड़ा कार्यक्रम के मेरा विद्यालय स्वच्छ विद्यालय अभियान में सेवरही विकास खंड के पूर्व माध्यमिक विद्यालय (संविलियन) रामपुर बंगरा के अध्यापकों के द्वारा विद्यालय परिसर की साफ सफाई की गई।

शिक्षकों ने परिसर में बढ़ गए घास-फूस को निकाला। समूचे परिसर की झाड़ू से सफाई की तथा मौजूद वस्तुओं को सुव्यवस्थित किया। कूड़ेदान को स्थापित कर छात्रों को उसका प्रयोग करने के लिए प्रेरित किया। राज्य अध्यापक पुरस्कार से सम्मानित प्रभारी प्रधानाध्यापक और एसआरजी अखिलेश कुमार तिवारी ने कहा कि जापान स्कूल माडल की तर्ज पर प्रदेश में मेरा विद्यालय-स्वच्छ विद्यालय अभियान चल रहा है ।

जिसमें शिक्षकों के साथ बच्चे को भी अपने विद्यालय को स्वच्छ बनाने में योगदान देना है। सीएम के आह्वान व महानिदेशक स्कूली शिक्षा विजय किरन आनंद के निर्देश पर विद्यालय में उक्त अभियान चलाया गया। इस दौरान मरगुबुल हसन, राघवेंद्र सिंह, अमित कुमार तिवारी, रितेश गुप्ता, राजेश सिंह, सुमित कुमार तिवारी, जयराम यादव, अनीता सिंह व छात्र मौजूद रहे।

संवादाता कुशीनगर…

parveen journalist

Recent Posts

CJP Protest: सुप्रीम कोर्ट की टिप्पणी से बढ़ी हलचल, राहुल गांधी के मार्च से पहले दिल्ली में सियासी संग्राम तेज

सुप्रीम कोर्ट की इंटरनेट और मेट्रो पर दोटूक टिप्पणी नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)।…

23 minutes ago

विशेष कविता | न्याय की मशाल: नवी पिल्लई को नमन!

मानवाधिकार, समानता और न्याय की अलख जगाने वाली शख्सियत को काव्यात्मक नमन नवी पिल्लई जिसने…

1 hour ago

मां तरकुलहा देवी धाम में दुर्गा सप्तशती पाठ के साथ शारदीय नवरात्र शुरू

चौरीचौरा/गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। पूर्वांचल के प्रमुख शक्तिपीठ मां तरकुलहा देवी धाम में शारदीय नवरात्र…

4 hours ago

करंट लगने से तीन युवकों की मौत, पीड़ित परिवारों से मिले मंत्री दानिश आजाद अंसारी

प्रदेश सरकार से हरसंभव मदद दिलाने का दिया आश्वासन मऊ (राष्ट्र की परम्परा)। मऊ नगर…

4 hours ago

जूरिस्ट्स फेडरेशन का बड़ा फैसला जिला ब्लॉक एवं तहसील स्तर के पदाधिकारी भी कर सकेंगे संगठन के लोगो का इस्तेमाल

नई दिल्ली(राष्ट्र की परम्परा डेस्क)जूरिस्ट्स फेडरेशन (जुरिस्ट्स फेडरेशन) के अध्यक्ष राजीव अग्निहोत्री ने संगठन के…

4 hours ago