राजापाकड़ कुशीनगर(राष्ट्र की परम्परा)24 सितम्बर..
शासन के निर्देश पर बच्चों में विज्ञान के प्रति रुचि उत्पन्न करने के उद्देश्य से बीआरसी परिसर में बीईओ पंकज सिंह के देखरेख में शनिवार को ब्लॉक स्तरी voय विज्ञान क्विज प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। प्रतियोगिता में 89 विद्यालयों के 188 बच्चों ने प्रतिभाग किया। प्रतिभाग करने वाले सभी बच्चों को प्रशस्ति पत्र व मेडल देकर सम्मानित किया गया।
इस दौरान बीईओ पंकज सिंह ने कहा कि इस प्रतियोगिता का मुख्य उद्देश्य बच्चों के अंदर विज्ञान के प्रति रुचि पैदा करना और सीखने की प्रवृत्ति विकसित करना है उन्होंने कहा कि विज्ञान हमारे जीवन का एक महत्वपूर्ण अंग है जिसका हमारे दैनिक जीवन में बहुत उपयोग है ।प्रतियोगिता से हमारा ज्ञान विज्ञान बढ़ता है और हमें और भी अच्छा करने की प्रेरणा मिलती है ।आप सभी बच्चों ने निश्चित ही बहुत मेहनत और उत्साह पूर्वक परीक्षा में प्रतिभाग किये है ।प्रतियोगिता में कंपोजिट विद्यालय दुर्गवलिया की निकिता चौधरी को प्रथम व बहोरापुर के आदित्य को द्वितीय स्थान मिला। प्रतियोगिता में देवरिया पांडेय के सूरज शर्मा, जिगना की सादिया खातून, होरलापुर कि दीपिका शर्मा, निभा गुप्ता, सैफअहमद, निखिल राजभर, निशा कुमारी, सादमा को टॉप टेन में स्थान मिला। इस दौरान इंदरजीत मणि त्रिपाठी, प्रवीण पांडेय, दुर्गेश त्रिपाठी, राकेश यादव, अमरदीप शुक्ला, कुंजेश्वर सिंह ,श्रीनिवास शर्मा,नेहा साहू, प्रज्ञा पांडेय, अमित सिंह, माधव गोविंद राव, अभिनंदन, सोनू शर्मा, ऋषिकेश सिंह, रमेश गोंड, रेनू बाला सिंह, रोशनी आदि मौजूद रहे।
संवादाता कुशीनगर..
बहराइच/मिहींपुरवा (राष्ट्र की परम्परा)। नगर पंचायत मिहींपुरवा के रामलीला मैदान में श्री रामलीला ट्रस्ट (रजि.)…
30.56 करोड़ रुपये से बन रही फोरलेन सड़क और सरयू नदी पर पुल, डीएम ने…
बरहज/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा) जिले के बरहज थाना क्षेत्र अंतर्गत करजहाँ गाँव निवासी रामानंद यादव का…
शाहजहांपुर( राष्ट्र की परम्परा)lकलान पुलिस ने मारपीट गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी देने…
41 विद्यालयों के खिलाड़ियों ने लिया हिस्सा, सांस्कृतिक कार्यक्रमों और जिम्नास्टिक प्रदर्शन ने बांधा समां…
नए मतदाताओं को भी मिलेगा मौका, आवेदन जमा करने पर रसीद देना अनिवार्य गोरखपुर (राष्ट्र…