Thursday, June 11, 2026
Homeउत्तर प्रदेशशिक्षक समाज का करता है निर्माण: वेद प्रकाश राय

शिक्षक समाज का करता है निर्माण: वेद प्रकाश राय

प्राथमिक विद्यालय खडूवान में शिक्षक सम्मान समारोह एवं संगोष्ठी का आयोजन

मऊ ( राष्ट्र की परम्परा ) जनपद के शिक्षा क्षेत्र बड़राव के प्राथमिक विद्यालय खड़ूवान में रविवार को शिक्षक सम्मान समारोह एवं शैक्षिक संगोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि वेद प्रकाश राय संयुक्त सचिव बेसिक शिक्षा उत्तर प्रदेश व विशिष्ट अतिथि संतोष कुमार उपाध्याय बेसिक शिक्षा अधिकारी मऊ रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ मॉ सरस्वती के चित्र पर पुष्प अर्पित कर शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम में नन्हे मुन्ने बच्चों ने स्वागत गीत व विभिन्न रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत कर उपस्थित लोगो का मन मोह लिया। इस दौरान उपस्थित लोगों ने मुख्य अतिथियों व अन्य का अंगवस्त्र व फूल मालाओं से स्वागत किया। सेवानिवृत्त प्रधानाध्यापक प्रेम शीला राय का लोगो ने नम आँखों से विदाई दी।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments