कार्मिक व यांत्रिक विभाग के बीच खेला गया टी-20 क्रिकेट मैच

वाराणसी( राष्ट्र की परम्परा)
मंडल रेल प्रबंधक विनीत श्रीवास्तव के निर्देशन में पूर्वोत्तर रेलवे वाराणसी मंडल के क्रीड़ा स्थल में चल रहे अंतर -विभागीय टी-20 क्रिकेट प्रतियोगिता में गुरुवार 11 जनवरी,2024 को कार्मिक और यांत्रिक विभाग के बीच मैच खेला गया।
कार्मिक विभाग ने पहले बैटिंग करते हुए निर्धारित 20 ओवर में 146 रन बनाए। कार्मिक विभाग की तरफ से प्रभाकर ने 25 बॉल पर पांच चौके और एक छक्के की मदद से 29 रन राहुल भट्ट ने 27 बॉल पर पांच चौकों की मदद से 29 रन और सुनील ने 13 बॉल पर कर दो चौके और एक छक्के की मदद से 22 रन का योगदान दिया। 146 रनों के लक्ष्य का पीछा करती हुई यांत्रिक विभाग की टीम ने सीडीओ विनीत रंजन और नितीश राणा की शानदार बैटिंग से 14.3 ओवर में 150 रन बनाकर 5 विकेट से मैच जीत लिया। कोचिंग डिपो अधिकारी विनीत रंजन ने 37 बॉल पर 9 चौके और चार छक्के की मदद से शानदार 68 रन और नीतीश ने 28 बॉल पर 9 चौके की मदद से 38 रन बनाए। कार्मिक विभाग की तरफ से सुनील ने दो ओवर में 9 रन देकर तीन विकेट लिए। 38 बॉल पर शानदार 68 रन बनाने वाले और दो विकेट लेने वाले कोचिंग डिपो अधिकारी श्री विनीत रंजन को वरिष्ठ खिलाड़ी राहुल भट्ट के द्वारा मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया।
इस श्रिंखला में कल का टी-20 क्रिकेट मैच रेलवे सुरक्षा बल और विद्युत ऑपरेशन के बीच खेला जाएगा।

rkpshomnath

Recent Posts

स्मार्टफोन से ऊबे युवा! लौट आया पुराना जमाना, वायर्ड ईयरफोन और MP3 प्लेयर की बढ़ी दीवानगी

डिजिटल दुनिया से दूरी की नई कहानी: स्मार्टफोन के दौर में पुराने गैजेट्स की वापसी,…

9 minutes ago

हजार साल पुराना बृहदेश्वर मंदिर और कल्कि मंदिर का रहस्य, आस्था से वास्तुकला तक अनोखी कहानी

रहस्यमयी मंदिरों की अद्भुत गाथा: बृहदेश्वर के वास्तु-विस्मय से कल्कि मंदिर की दिव्य मान्यता तक…

21 minutes ago

मंगल का पुष्य नक्षत्र में प्रवेश, चार राशियों को करियर-धन में मिल सकते हैं शुभ संकेत

मंगलग्रह AI निर्मित (राष्ट्र की परम्परा)। ज्योतिष शास्त्र में ग्रहों की चाल के साथ उनके…

4 hours ago

सपा-कांग्रेस में सीटों का पेच! 403 सीटों पर तैयारी ने बढ़ाई सियासी हलचल

60-70 बनाम 105 सीटों की चर्चा के बीच बड़ा सवाल, क्या यूपी में अलग राह…

4 hours ago

दो दिन चलेगा सरकार का महामंथन, सुधारों से लेकर जनसेवा तक पर बनेगी रणनीति

नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। केंद्रीय मंत्रिपरिषद की दो दिवसीय चिंतन बैठक बुधवार, 23…

5 hours ago

ड्रग्स के वैश्विक सिंडिकेट पर भारत का रणनीतिक प्रहार

36 राज्यों-केंद्रशासित प्रदेशों की संयुक्त रणनीति से तस्करी, कार्टेल, सिंथेटिक ड्रग्स, गुप्त प्रयोगशालाओं और डिजिटल…

5 hours ago