डीएम व एसपी ने जरूरतमंदो व बेसहारा में बाटा कम्बल

देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)।  जिलाधिकारी अखंड प्रताप सिंह, पुलिस अधीक्षक संकल्प शर्मा, अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व अरुण राय के द्वारा कलेक्ट्रेट परिसर में इंडियन रेड क्रॉस सोसाइटी एवं जिलाप्रशासन के संयुक्त तत्वावधान में कंबल वितरण किया गया।
जिलाधिकारी ने कंबल वितरण के दौरान कहा कि हमारा प्रयास है कि पूरे जिले में कहीं भी ठंड के कारण किसी भी व्यक्ति को असुविधा न हो और उनको ठंड से बचने की सामग्री उपलब्ध कराई जाए।उन्होंने रेड क्रॉस सोसायटी के इस कार्यक्रम की सराहना करते हुए कहा कि रेड क्रॉस सदैव जनहित में कार्य करती है।
इंडियन रेड क्रॉस सोसायटी उत्तर प्रदेश के उप सभापति अखिलेन्द्र शाही ने कहा कि इंडियन रेडक्रास सोसायटी देवरिया के वालंटियर पूरे जिले में घूम-घूम कर ऐसे निर्धन व्यक्तियों को चिन्हित कर रहे हैं जिन्हें कंबल की विशेष आवश्यकता है और फिर तैयारी कर उन्हें कंबल वितरित किया जा रहा है।
इस कार्यक्रम में इंडियन रेडक्रास सोसायटी देवरिया के संरक्षक विष्णु अग्रवाल, कोषाध्यक्ष नवनीत अग्रवाल, आजीवन सदस्य अनिल तिवारी, अवध किशोर चौधरी, डॉ संजय गुप्ता साहू, विशाल गुप्ता हिमांशु कुमार तिवारी, मुनिराज शर्मा, संजय पाठक उपस्थित रहे। इस दौरान बार एसोसिएशन के अध्यक्ष संजय मिश्रा एवं मंत्री ज्ञानेश्वर मिश्रा (प्रीतम)उपस्थित रहे।

rkpnews@somnath

Recent Posts

अधिकमास का धार्मिक महत्व और धार्मिक आस्था

सुनीता कुमारी पूर्णियां बिहार भारतीय संस्कृति और सनातन धर्म में समय की गणना केवल दिनों…

17 hours ago

आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने के आरोप में युवक गिरफ्तार

बहन की प्रताड़ना से आहत होकर युवती ने लगाई थी फांसी, पुलिस ने की कार्रवाई…

18 hours ago

खुद को प्रशासनिक अधिकारी बताकर ठगी करने वाला गैंगस्टर गिरफ्तार

कूटरचना कर लोगों को बनाता था शिकार, पुलिस ने दबोचा आरोपी गोरखपुर(राष्ट्र की परम्परा)गुलरिहा थाना…

18 hours ago

रोहिन नदी में नहाने गए दो मासूम डूबे एक की मौत एक की तलाश जारी

एनडीआरएफ की टीम का सर्च ऑपरेशन जारी, गांव में पसरा मातम मौके पर पहुंचे जनप्रतिनिधि…

2 days ago

मोहर्रम को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने पर जोर, पीस कमेटी की बैठक सम्पन्न

सिकंदरपुर /बलिया (राष्ट्र क़ी परम्परा ) आगामी मोहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में…

2 days ago

डीडीयू के पीजी एवं व्यावसायिक पाठ्यक्रमों का परिणाम घोषित

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय, गोरखपुर द्वारा सत्र 2025-26 के विभिन्न स्नातकोत्तर…

2 days ago