Categories: Uncategorized

रिश्वत लेते घन कचरा विभाग आवेक्षक शिरीष दगड़खैर और मुकादम नितिन साबले गिरफ्तार

मुम्बई(राष्ट्र की परम्परा)
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वच्छ भारत मिशन के अंतर्गत पूरे देश में स्वच्छता अभियान कई वर्षों से चलाया जा रहा है। स्वच्छ शहरों की प्रतिवर्ष स्पर्धा आयोजित की जाती है। इसमें स्वच्छता का पालन करने वाले शहरों को विजेता भी घोषित किया जाता है। मुंबई शहर की साफ सफाई की जिम्मेदारी घन कचरा विभाग पर है। लेकिन इस घन कचरा विभाग में भी बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार व्याप्त है। कुर्ला के एल वार्ड के अंतर्गत आने वाले घन कचरा विभाग के आवेक्षक शिरीष दगड़खैर और मुकादम नितिन साबले को भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो ने ₹10,000 रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों धर दबोचा है।
मिली जानकारी के अनुसार कुर्ला पश्चिम के इलाके में सुहासिनी महिला बचत गट नामक संस्था की तरफ से स्वच्छ मुंबई प्रबोधन आशियाना के मार्फत साफ-सफाई का काम किया जाता है, इस संस्था में गरीब एवं मजबूर किस्म के लोग काम करते हैं । जो कि क्षेत्र में कचरा उठाने और साफ सफाई कर इलाके को स्वच्छ रखते हैं। इस महिला से बचत गट के ठेकेदार से एल वार्ड के घन कचरा विभाग के आवेक्षक शिरीष दगड़खैर और मुकादम नितिन साबले बिल पास करने के नाम पर ₹10,000 रिश्वत की मांग कर रहे थे। ठेकेदार विनोद सोनकांबले ने इस संदर्भ में एसीबी को सूचना दी। एसीबी अधिकारियों ने एल वार्ड में ट्रैप लगाकर दोनों अधिकारियों को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार कर उन्हे न्यायालय में पेश किया। जहां से न्यायालय ने दोनों को एक दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया है। सफाई विभाग के अधिकारियों द्वारा ठेकेदार से वसूली करने का यह मामला कुर्ला क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है।

rkpshomnath

Recent Posts

मंगल का पुष्य नक्षत्र में प्रवेश, चार राशियों को करियर-धन में मिल सकते हैं शुभ संकेत

मंगलग्रह AI निर्मित (राष्ट्र की परम्परा)। ज्योतिष शास्त्र में ग्रहों की चाल के साथ उनके…

3 hours ago

सपा-कांग्रेस में सीटों का पेच! 403 सीटों पर तैयारी ने बढ़ाई सियासी हलचल

60-70 बनाम 105 सीटों की चर्चा के बीच बड़ा सवाल, क्या यूपी में अलग राह…

4 hours ago

दो दिन चलेगा सरकार का महामंथन, सुधारों से लेकर जनसेवा तक पर बनेगी रणनीति

नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। केंद्रीय मंत्रिपरिषद की दो दिवसीय चिंतन बैठक बुधवार, 23…

4 hours ago

ड्रग्स के वैश्विक सिंडिकेट पर भारत का रणनीतिक प्रहार

36 राज्यों-केंद्रशासित प्रदेशों की संयुक्त रणनीति से तस्करी, कार्टेल, सिंथेटिक ड्रग्स, गुप्त प्रयोगशालाओं और डिजिटल…

4 hours ago

मोबाइल यूजर्स के लिए बड़ी खबर! अब बिना डेटा भी मिलेगा रिचार्ज का विकल्प

TRAI का बड़ा फैसला: सिर्फ कॉल और SMS करने वालों को मिलेंगे ज्यादा रिचार्ज विकल्प…

5 hours ago

18 पुलिस अधिकारियों के कार्यक्षेत्र बदले, जानिए किसे कहां मिली नई तैनाती

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। उत्तर प्रदेश पुलिस विभाग में प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल…

6 hours ago