गन्ना बुवाई का शुभारंभ, चीनी मिल अधिकारियों ने किया विधिवत शुभारंभ

सादुल्लानगर/बलरामपुर (राष्ट्र की परम्परा)। ग्राम रामपुर अरना के मजरा बुधनी में मंगलवार को कृषक बलवीर यादव के खेत में चीनी मिल मनकापुर दत्तौली द्वारा सत्र 2025-26 के लिए गन्ना बुवाई का विधिवत शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर चीनी मिल मनकापुर के महाप्रबंधक (गन्ना) राजकुमार ताया, सहायक महाप्रबंधक सुरेन्द्र बहादुर सिंह एवं उप महाप्रबंधक निरीक्षक श्रितेश झा की उपस्थिति में प्रजाति 10-0118 की बुवाई कराई गई। इस अवसर पर क्षेत्र के सम्मानित कृषक मो० सईद, साबिर अली, रमेशअन्त, प्रिन्स, उन्स मिश्रा सहित कई किसान उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान क्षेत्रीय उप प्रबंधक (गन्ना) राजेश सिंह, क्षेत्र सहायक राजकुमार तिवारी, विपिन सिंह एवं हर्षित सिंह भी मौजूद रहे। मिल प्रबंधन ने किसानों को आधुनिक व वैज्ञानिक विधियों से गन्ना बुवाई के लिए प्रोत्साहित किया और प्रजाति 10-0118 के फायदों की जानकारी दी। इस मौके पर किसानों ने मिल अधिकारियों से विभिन्न कृषि विषयों पर मार्गदर्शन प्राप्त किया और गन्ना उत्पादन में वृद्धि के लिए नए प्रयोगों को अपनाने का संकल्प लिया।

Karan Pandey

Recent Posts

आरसेटी देवरिया में एसडीआर का औचक निरीक्षण, प्रशिक्षण व्यवस्थाओं का लिया जायजा

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान (आरसेटी), देवरिया में आज एसडीआर दयाशंकर मिश्र…

2 hours ago

आरक्षण समेत विभिन्न मुद्दों पर 10 सितंबर को सवर्ण संगठन सौंपेंगे ज्ञापन

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। आरक्षण व्यवस्था में सुधार समेत विभिन्न मांगों को लेकर सवर्ण समाज…

3 hours ago

गोरखपुर विश्वविद्यालय में बायोमेट्रिक उपस्थिति अनिवार्य, हर माह की पहली तारीख को मिलेगा वेतन

25 तक उपस्थिति सत्यापन और 28 तक वेतन प्रक्रिया पूरी करने के निर्देश, नई व्यवस्था…

3 hours ago

राष्ट्रीय लोक अदालत से मिलेगी त्वरित राहत, मऊ में प्री-ट्रायल बैठक में बनी रणनीति

12 सितंबर को राष्ट्रीय लोक अदालत, मऊ में अधिकाधिक मामलों के निस्तारण की तैयारी मऊ…

3 hours ago

पनियरा ब्लॉक कार्यालय में प्रधानों का हंगामा, बीडीओ को कमरे में बंद कर किया प्रदर्शन

कमीशन मांगने और अभद्र व्यवहार के आरोपों को लेकर प्रधानों में आक्रोश, जांच की मांग…

3 hours ago

कानून के रखवाले कानून से ऊपर कैसे? सुप्रीम कोर्ट की नाराजगी ने खड़े किए बड़े संवैधानिक सवाल

सुप्रीम कोर्ट का आदेश बनाम स्थानीय प्रशासन: न्यायिक आदेश की अवहेलना का जवाब कौन देगा?…

3 hours ago