एसएसवी स्कूल में आम दिवस हर्षोल्लास से मनाया गया

छात्रों ने नृत्य, भाषण और क्विज़ प्रतियोगिता में दिखाया प्रतिभा का जलवा

शाहजहाँपुर (राष्ट्र की परम्परा)। एसएसवी स्कूल तिलहर में आम दिवस बड़े ही उत्साह और उमंग के साथ मनाया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता स्कूल के डायरेक्टर रितेश कुमार ने की, जबकि प्रबंधन की ओर से मैनेजर राजीव कुमार और प्रधानाचार्य राजविंदर सिंह मौजूद रहे। कार्यक्रम की शुरुआत सरस्वती वंदना से हुई। इसके बाद छात्रों ने आम पर आधारित विभिन्न गतिविधियों में बढ़-चढ़कर भाग लिया। सांस्कृतिक प्रस्तुतियों में नृत्य और भाषण ने सभी का मन मोह लिया। वहीं आम पर आधारित क्विज़ प्रतियोगिता ने छात्रों के ज्ञान और तर्कशक्ति की परीक्षा ली। इस अवसर पर सोमिल, निष्ठा, आराध्या, साक्षी, आकृति, अनीका, तन्वी, सिद्धि, काव्या, मधु, अनन्या और शिवांगी जैसे छात्रों ने अपनी प्रस्तुतियों से दर्शकों की खूब तालियाँ बटोरीं। बच्चों ने आम को ‘फलों का राजा’ बताते हुए उसके स्वास्थ्य लाभ, प्रजातियों और ऐतिहासिक महत्व पर भी प्रकाश डाला। डायरेक्टर रितेश कुमार व प्रधानाचार्य राजविंदर सिंह ने बच्चों के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि इस तरह के आयोजन न केवल मनोरंजन का माध्यम होते हैं बल्कि यह छात्रों के व्यक्तित्व विकास में भी सहायक सिद्ध होते हैं।कार्यक्रम के अंत में विजयी प्रतिभागियों को पुरस्कार वितरित किए गए और सभी छात्रों को आम से बनी स्वादिष्ट वस्तुएं भी परोसी गईं।

Karan Pandey

Recent Posts

आरसेटी देवरिया में एसडीआर का औचक निरीक्षण, प्रशिक्षण व्यवस्थाओं का लिया जायजा

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान (आरसेटी), देवरिया में आज एसडीआर दयाशंकर मिश्र…

3 hours ago

आरक्षण समेत विभिन्न मुद्दों पर 10 सितंबर को सवर्ण संगठन सौंपेंगे ज्ञापन

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। आरक्षण व्यवस्था में सुधार समेत विभिन्न मांगों को लेकर सवर्ण समाज…

3 hours ago

गोरखपुर विश्वविद्यालय में बायोमेट्रिक उपस्थिति अनिवार्य, हर माह की पहली तारीख को मिलेगा वेतन

25 तक उपस्थिति सत्यापन और 28 तक वेतन प्रक्रिया पूरी करने के निर्देश, नई व्यवस्था…

3 hours ago

राष्ट्रीय लोक अदालत से मिलेगी त्वरित राहत, मऊ में प्री-ट्रायल बैठक में बनी रणनीति

12 सितंबर को राष्ट्रीय लोक अदालत, मऊ में अधिकाधिक मामलों के निस्तारण की तैयारी मऊ…

4 hours ago

पनियरा ब्लॉक कार्यालय में प्रधानों का हंगामा, बीडीओ को कमरे में बंद कर किया प्रदर्शन

कमीशन मांगने और अभद्र व्यवहार के आरोपों को लेकर प्रधानों में आक्रोश, जांच की मांग…

4 hours ago

कानून के रखवाले कानून से ऊपर कैसे? सुप्रीम कोर्ट की नाराजगी ने खड़े किए बड़े संवैधानिक सवाल

सुप्रीम कोर्ट का आदेश बनाम स्थानीय प्रशासन: न्यायिक आदेश की अवहेलना का जवाब कौन देगा?…

4 hours ago