देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। जिलाधिकारी दिव्या मित्तल ने एफएमडी टीकाकरण अभियान फेज-6 का शुभारंभ कलेक्ट्रेट परिसर से हरी झंडी दिखाकर किया। यह अभियान 5 सितम्बर तक चलेगा। जिला नोडल अधिकारी डॉ. रौनक राजेश व 16 ब्लॉक स्तरीय अधिकारियों की निगरानी में 16 टीमें प्रतिदिन गांवों में जाकर पशुओं का टीकाकरण करेंगी। मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. ए.के. वैश्य ने बताया कि हर गांव में टीकाकरण से पूर्व प्रचार-प्रसार किया जाएगा। टीकाकृत पशुओं का पंजीकरण कर भारत पशुधन एप पर फीडिंग अनिवार्य होगी। पशुपालकों से ओटीपी साझा करने की अपील की गई है। अभियान में कोल्ड चेन व लॉजिस्टिक्स की व्यवस्था सुनिश्चित कर दी गई है। एफएमडी रोग के उन्मूलन से पशुधन सुरक्षा व दुग्ध उत्पादन में वृद्धि होगी। शुभारंभ अवसर पर ADM प्रशासन व पशुपालन विभाग के अधिकारी मौजूद रहे।
देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान (आरसेटी), देवरिया में आज एसडीआर दयाशंकर मिश्र…
महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। आरक्षण व्यवस्था में सुधार समेत विभिन्न मांगों को लेकर सवर्ण समाज…
25 तक उपस्थिति सत्यापन और 28 तक वेतन प्रक्रिया पूरी करने के निर्देश, नई व्यवस्था…
12 सितंबर को राष्ट्रीय लोक अदालत, मऊ में अधिकाधिक मामलों के निस्तारण की तैयारी मऊ…
कमीशन मांगने और अभद्र व्यवहार के आरोपों को लेकर प्रधानों में आक्रोश, जांच की मांग…
सुप्रीम कोर्ट का आदेश बनाम स्थानीय प्रशासन: न्यायिक आदेश की अवहेलना का जवाब कौन देगा?…