Saturday, February 28, 2026
HomeUncategorizedसुभासपा के कार्यकर्ताओं ने बैठक कर बनाई चुनावी रणनीति

सुभासपा के कार्यकर्ताओं ने बैठक कर बनाई चुनावी रणनीति

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। नौतनवां ब्लाक अंतर्गत ग्राम पंचायत गजरहां में बुधवार को सुभासपा पार्टी के जिलाध्यक्ष मुरली मनोहर राजभर के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं की एक बैठक हुई। जिसमें सुभासपा पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर को कैबिनेट मंत्री बनाए जाने पर कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी का इजहार किया। इसके अलावा आगामी लोकसभा चुनाव को देखते प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाते हुए बूथ संगठन की मजबूती पर चर्चा की गई। इस दौरान जिला महा सचिव मनोज कुमार,वरूण, प्रदीप प्रसाद, गजेन्द्र कुशवाहा, जोगिंदर राजभर, विधानसभा अध्यक्ष हरिश्चंद्र राजभर, रामबचन, रंजीत, रूप नारायण, ब्रम्हानंद, रामसेवक, अखिलेश, सुरेश, संजय, बृजेश,शिव पूजन,सोनू जायसवाल, शिवनाथ सहित तमाम लोग मौजूद रहें।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments