गुरु पूर्णिमा पखवाड़े में विद्यार्थियों को मिला करियर मार्गदर्शन, विशेषज्ञों ने बताए सफलता के सूत्र

चितरंगी (राष्ट्र की परम्परा)। शासकीय सांदीपनि मॉडल उच्चतर माध्यमिक विद्यालय चितरंगी में गुरु पूर्णिमा पखवाड़े के आठवें दिन करियर मार्गदर्शन एवं प्रेरक व्याख्यान का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों को विभिन्न क्षेत्रों में उपलब्ध करियर विकल्पों, उच्च शिक्षा और रोजगार की संभावनाओं की जानकारी दी गई।
विद्यालय के प्राचार्य अशोक सिंह ने कहा कि गुरु पूर्णिमा पखवाड़ा विद्यार्थियों के ज्ञान, संस्कार और व्यक्तित्व विकास का सशक्त माध्यम है। उन्होंने छात्रों से अपनी रुचि और क्षमता के अनुरूप विषयों का चयन कर स्पष्ट लक्ष्य निर्धारित करने का आह्वान किया, ताकि वे अपने भविष्य को सही दिशा दे सकें।
कार्यक्रम समन्वयक एवं उप-प्राचार्य पद्माकर मिश्र ने विज्ञान, तकनीक, कृषि, कंप्यूटर, सूचना प्रौद्योगिकी, पशुपालन, कला, संगीत और खेल सहित विभिन्न क्षेत्रों में उपलब्ध करियर विकल्पों की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने बताया कि इन क्षेत्रों में अनेक पाठ्यक्रम संचालित हो रहे हैं और सरकारी व निजी संस्थानों में रोजगार के बेहतर अवसर मौजूद हैं।
कार्यक्रम का संचालन सत्यकाम तिवारी ने किया। उन्होंने बताया कि गुरु पूर्णिमा पखवाड़े के अंतर्गत श्लोक वंदना, गीत-भजन, योग, ज्ञानवर्धक एवं जागरूकता प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जा रहा है। प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को 29 जुलाई को समापन समारोह में सम्मानित किया जाएगा।
जिला शिक्षा अधिकारी कविता त्रिपाठी ने विद्यालय में आयोजित गतिविधियों की सराहना करते हुए सभी कार्यक्रमों के सुव्यवस्थित और प्रभावी संचालन के निर्देश दिए।
मुख्य अतिथि अरुण तिवारी ने कहा कि वर्तमान समय में करियर के अवसर पारंपरिक क्षेत्रों तक सीमित नहीं हैं। विद्यार्थी अपनी रुचि, योग्यता और क्षमता के अनुसार नए क्षेत्रों में भी उज्ज्वल भविष्य बना सकते हैं। विशिष्ट अतिथि विक्रम सिंह चौहान ने विज्ञान, तकनीक, कंप्यूटर, कृषि, कला और खेल जैसे क्षेत्रों में बढ़ते अवसरों की जानकारी देते हुए नियमित अध्ययन और मेहनत को सफलता की कुंजी बताया। वरिष्ठ शिक्षक अखिलेश कुमार ने समय पर सही जानकारी और उचित निर्णय को करियर निर्माण का आधार बताया, जबकि प्रेमलाल सिंह ने विद्यार्थियों से अपनी प्रतिभा पहचानकर सही मार्गदर्शन के साथ लक्ष्य की ओर आगे बढ़ने का आह्वान किया।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

नदियाँ और उनका रौद्र रूप

नदियाँ अपना रौद्र रूप धरती हैं, तो सिर्फ़ घर नहीं बहते- बह जाते हैं सपने…

8 hours ago

सागर की जहरीली शराब त्रासदी : मौत के जाम के पीछे कौन?

हर बार मौत, हर बार जांच और फिर वही जहरीली शराब—कब टूटेगा माफिया का नेटवर्क?…

8 hours ago

कार्रवाई नहीं हुई तो थाने के गेट पर सपरिवार आत्मदाह की चेतावनी

पुलिस अधिकारियों पर अभद्रता व धमकी देने का आरोप, आश्वासन के बाद भी कार्रवाई न…

8 hours ago

सिद्धार्थ विश्वविद्यालय में बीपीएड-एमएड में प्रवेश का मौका, 15 सितंबर तक कर सकेंगे आवेदन

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। शिक्षक बनने की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए…

8 hours ago

शिक्षक दिवस पर पांच हजार से अधिक शिक्षकों को मिला डिजिटल प्रमाण पत्र

शिक्षा, साहित्य, साइबर सुरक्षा और तकनीकी जागरूकता से जुड़ी पांच नई पहलों का शुभारंभ पटना…

10 hours ago

घुघली मोड़ पर बाइक और ट्रैक्टर की जोरदार भिड़ंत, युवक गंभीर

शिकारपुर तिराहे के पास हुआ हादसा, पुलिस ने घायल को अस्पताल पहुंचाया, गंभीर हालत में…

10 hours ago