एसडीएम के आश्वासन पर सपा नेता विजय रावत ने समाप्त की भूख हड़त

भाजपा सरकार में भ्रष्टाचार चरम पर, कथनी और करनी में बड़ा अंतर – व्यास यादव
,

बरहज/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)
समाजवादी पार्टी द्वारा बरहज विधानसभा क्षेत्र में जनहित के विभिन्न मुद्दों को लेकर 21 जुलाई से मोहाव काली माता मंदिर के पास चल रही क्रमिक भूख हड़ताल गुरुवार को उपजिलाधिकारी बरहज के आश्वासन के बाद समाप्त हो गई।
समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष व्यास यादव ने कहा कि भाजपा सरकार में भ्रष्टाचार चरम पर है। प्रदेश सरकार को विकास कार्यों से कोई सरोकार नहीं है। बरहज-सोनू घाट मार्ग वर्षों से बदहाल पड़ा है, जिससे आम जनता को भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार की कथनी और करनी में बड़ा अंतर है। सरकार जो वादे करती है, उन्हें धरातल पर लागू करने में पूरी तरह विफल साबित हुई है।
भूख हड़ताल पर बैठे समाजवादी पार्टी के नेता विजय रावत ने कहा कि बरहज-सोनू घाट मार्ग के गड्ढों की मरम्मत, मोहन सेतु के निर्माण हेतु धन आवंटित कर कार्य प्रारंभ कराने, नगर पालिका बरहज के वार्ड संख्या-24 स्थित लंगड़ा पोल की स्ट्रीट लाइट ठीक कराने तथा परसिया विशुनपुर देवार में हो रहे कटान को रोकने की मांग को लेकर वे 21 जुलाई से भूख हड़ताल पर बैठे थे।
उन्होंने बताया कि पीडब्ल्यूडी विभाग द्वारा सड़क के गड्ढों की मरम्मत के लिए गिट्टी गिरा दी गई है तथा लंगड़ा पोल की स्ट्रीट लाइट 24 घंटे के भीतर ठीक कराने का आश्वासन दिया गया है। साथ ही अन्य मांगों को शासन को भेजकर शीघ्र पूरा कराने का भरोसा एसडीएम बरहज द्वारा दिया गया है। इसी आश्वासन के आधार पर उन्होंने जूस पिलाकर भूख हड़ताल समाप्त कराया ।
विजय रावत ने चेतावनी दी है कि यदि निर्धारित समय में जनहित की मांगों पर प्रभावी कार्रवाई नहीं हुई तो समाजवादी पार्टी बरहज विधानसभा क्षेत्र में व्यापक जन आंदोलन करने के लिए बाध्य होगी।
इस अवसर पर बाबूलाल यादव, रामबचन सिंह यादव, गुड्डू यादव, विकास यादव, दिनेश कुमार, अमित प्रधान, राजन मिश्रा, अमरेंद्र यादव, फरेन्द्र यादव, अनरुद्ध यादव, अभिषेक यादव, छेदी कुशवाहा, अरविंद कुशवाहा, दुर्गेश गौड़, भोला गौड़ सहित बड़ी संख्या में समाजवादी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

rkpshomnath

Recent Posts

डीएम और एसपी ने कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय का किया औचक निरीक्षण

छात्राओं की शत-प्रतिशत उपस्थिति सुनिश्चित करने के निर्देश, भोजन की गुणवत्ता और साफ-सफाई पर दिया…

12 minutes ago

शिक्षक निर्वाचन को लेकर डीएम और एसपी ने मतदान केंद्रों का किया निरीक्षण

सुरक्षा व्यवस्था परखी, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण मतदान कराने के दिए निर्देश शाहजहांपुर (राष्ट्र की परम्परा)।…

19 minutes ago

जैतीपुर में शिक्षक एमएलसी चुनाव के लिए मतदान शुरू 150 मतदाता करेंगे मताधिकार का प्रयोग

जैतीपुर (राष्ट्र की परम्परा) बरेली-मुरादाबाद खंड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के लिए शुक्रवार सुबह आठ बजे…

37 minutes ago

जैतीपुर में शिक्षक एमएलसी चुनाव के लिए मतदान शुरू 150 मतदाता करेंगे मताधिकार का प्रयोग

जैतीपुर (शाहजहांपुर) बरेली-मुरादाबाद खंड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के लिए शुक्रवार सुबह आठ बजे से मतदान…

51 minutes ago