दीनदयाल इंटरमीडिएट कॉलेज के विद्यार्थियों ने मंडल स्तरीय प्रतियोगिता में अपना परचम लहराया

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)जनपद में स्थित दीन दयाल इंटरमीडिएट कॉलेज देवरिया के छात्रों ने 50 वी जवाहरलाल नेहरू राज्य विज्ञान,गणित एवं पर्यावरण प्रदर्शनी 2022 मंडल स्तरीय प्रतियोगिता में विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री कनक कांत मिश्र के नेतृत्व में भाग लिया| जिसमें प्रथम व द्वितीय स्थान प्राप्त किया|
50 वी जवाहरलाल नेहरू राज्य विज्ञान,गणित एवं पर्यावरण प्रदर्शनी का आयोजन गत महीने की 28 व 29 सितंबर को राजकीय इंटर कॉलेज देवरिया में हुआ था|जिसमें दीनदयाल इंटरमीडिएट कॉलेज देवरिया के विद्यार्थियों द्वारा चारों संवर्ग में से दो संवर्ग में प्रतिभाग किया गया|
जूनियर क्रियाकारी मॉडल एवं सीनियर क्रियाकारी मॉडल में विद्यार्थियों ने अपनी प्रतिभा से दोनों वर्गों में क्रमशः प्रथम व द्वितीय स्थान प्राप्त किया|


उसके पश्चात इन विद्यार्थियों का चयन मंडल स्तर के लिए हुआ|यह मंडल स्तर की प्रतियोगिता गोरखपुर के राजकीय जुबली इंटरमीडिएट कॉलेज में 13 और 14 अक्टूबर को आयोजित हुई| इस प्रतियोगिता में विभिन्न जिलों के जिला स्तर पर चयनित विद्यार्थियों द्वारा प्रतिभाग किया गया| इसमें दीनदयाल इंटरमीडिएट कॉलेज के विद्यार्थियों द्वारा भी प्रतिभाग किया गया|
अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करते हुए श्रद्धा सिंह,अलका चौरसिया और सुमित मिश्रा ने परिवहन व नवाचार के क्षेत्र में जूनियर स्तर पर मंडल में प्रथम स्थान प्राप्त किया| साथ ही जूनियर स्तर पर नवीन त्रिपाठी एवं ऋषभ ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया|
इस उत्साह भरे अवसर पर प्रधानाचार्य श्री कनक कांत मिश्र ने छात्रों को बधाई दी। साथ ही विद्यालय के शिक्षक गण राघवेंद्र पांडे,रामनरेश मिश्र,वीरेंद्र यादव ,रामजीत सिंह ,रमेश यादव, धनेश तिवारी, भारतीय श्रीवास्तव ,कनक लता श्रीवास्तव, दीनानाथ पाठक,दिनानाथ चौरसिया एवं अन्य ने भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी|

rkpnews@somnath

Recent Posts

PMEGP Scheme Kushinagar: मजदूर से उद्योगपति बने अशोक विश्वकर्मा, 30 लोगों को मिला रोजगार

कुशीनगर (राष्ट्र की परम्परा)। प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम (PMEGP) ने जनपद कुशीनगर के गंगा छपरा,…

17 hours ago

ग्राम पंचायत विकास योजनाओं में गुणवत्ता लाने के लिए डिजिटल तकनीक का करें प्रभावी उपयोग

जिला पंचायत संसाधन केंद्र भिनगा श्रावस्ती में खण्ड स्तरीय प्रशिक्षण सम्पन्न, Q-GPDP एवं डिजिटल पंचायत…

19 hours ago

आईजीआरएस शिकायत पर डीएम पहुंचे मौके पर दो प्रकरणों की जांच की

भाटपाररानी/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)l जिलाधिकारी मधुसूदन हुल्गी नेबुधवार को भाटपाररानी तहसील अंतर्गत आईजीआरएस के दो प्रकरणों…

2 days ago

लैरोदोनवार के प्राचीन शिव मंदिर परिसर में 73 लाख रुपये की लागत से बनेगी बहुउद्देशीय धर्मशाला, हुआ भूमिपूजन

मऊ (राष्ट्र की परम्परा) जनपद के कोपागंज ब्लॉक स्थित प्राचीन शिव मंदिर लैरोदोनवार के प्रांगण…

2 days ago

दोहरीघाट–मधुबन मार्ग चौड़ीकरण से प्रभावित किसानों के साथ जिलाधिकारी ने की बैठक

शासनादेश के अनुरूप किसानों के हितों की होगी पूरी सुरक्षा,किसी का अहित नहीं होने दिया…

2 days ago