समाधान दिवस में सीडीओ की अध्यक्षता में सुनी गई फरियाद

गोरखपुर।(राष्ट्र की परम्परा) संपूर्ण समाधान तहसील दिवस सदर तहसील में सीडीओ संजय कुमार मीना की अध्यक्षता में आए हुए सदर तहसील में फरियादियों की समस्याओं को बारी-बारी से सुनकर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया जिससे उनके समस्याओं का निष्पक्ष और त्वरित गति निस्तारण हो सके। शासन के निर्देशानुसार प्रत्येक महीने के पहले व तीसरे शनिवार को तहसील में संपूर्ण समाधान तहसील दिवस आयोजित कर एक छत के नीचे समस्त विभागों के समस्त अधिकारियों की मौजूदगी में तहसील दिवस में आए हुए फरियादियों को समस्याओं को सुन कर निराकरण किया जाता है सदर तहसील सभागार में सीडीओ संजय मीना के अध्यक्षता में ज्वाइंट मजिस्ट्रेट/ एसडीएम सदर कुलदीप मीना ज्वाइंट मजिस्ट्रेट नेहा बंधु सदर तहसीलदार विकास कुमार सिंह नायब तहसीलदार विकास कुमार नायब तहसीलदार वशिष्ठ वर्मा व अन्य ने तहसील दिवस में आये हुये फरियादियों की समस्याओं को बारी बारी से सुना संबंधित अधिकारियों को निराकरण करने का निर्देश दिया ।
सदर तहसील में ज्यादातर मामले भूमि विवाद के जो न्यायालयों में विचाराधीन थे वही मामले अधिकतर आए हुए थे वादकारियों से कहा कि आपसी सुलह समझौते के आधार पर अपने-अपने वादों को निस्तारित न्यायालय से कर समाधान दिवस पर आएं जिससे बीट पुलिस अफसर व राजस्व टीम को मौके पर भेजकर मामले को निस्तारित कराने का काम किया जा सके। तहसील दिवस में प्रमुख रूप से सीडीओ संजय कुमार मीना ज्वाइंट मजिस्ट्रेट /एसडीएम सदर कुलदीप मीना ज्वाइंट मजिस्ट्रेट नेहा बंधु सदर तहसीलदार विकास कुमार सिंह नायब तहसीलदार विकास कुमार नायब तहसीलदार वशिष्ठ वर्मा सहित संबंधित विभागों के अधिकारी गण मौजूद रहे।

Editor CP pandey

Recent Posts

सपा-भाकपा का 31 सूत्रीय मांगो पर धरना प्रदर्शन

राजयपाल को सम्बोधित ज्ञापन तहसीलदार को सौंपा बरहज/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा) शुक्रवार को बरहज तहसील के…

13 hours ago

डीएम की पहल से रास्ते का विवाद सुलझा, आरसीसी सड़क का निर्माण पूरा

देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)बरियारपुर नगर पंचायत में रास्ते को लेकर चल रहा विवाद जिलाधिकारी के निर्देश…

13 hours ago

महिला एवं बाल सुरक्षा को लेकर छात्र-छात्राओं को किया जागरूक

सरकारी योजनाओं और हेल्पलाइन नंबरों की दी जानकारी, बाल विवाह के खिलाफ दिलाई शपथ कुशीनगर…

13 hours ago

बिजली का करंट लगाकर चारपाई के फ्रेम से बच्चे की मौत, वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। मईल थाना क्षेत्र में लोहे की चारपाई के फ्रेम में बिजली…

13 hours ago

ब्लैक होल पर कविता, अंतरिक्ष यात्रा पर निबंध; डीडीयू के दो शोधार्थियों ने राष्ट्रीय प्रतियोगिता में लहराया परचम

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। विज्ञान और साहित्य के संगम का अनूठा उदाहरण पेश करते हुए…

13 hours ago

फरसे के साथ गरजा स्वर्ण समाज का आंदोलन, आरक्षण में बदलाव की उठी मांग

मऊ (राष्ट्र की परम्परा)। स्वर्ण समाज के आंदोलन के दौरान बीएसएस परशुराम सेना के प्रदेश…

14 hours ago